अभिनेत्री शबाना आजमी शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। हालांकि वो खतरे से बाहर हैं लेकिन उनके सिर, हाथ और आंख पर चोट आई है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई थी। शबाना आजमी से पहले भी कई सेलेब्स ऐसे हैं, जो एक्सीडेंट का शिकार हो चुके हैं। इनमें से कोई बच गया और कुछ की मौत हो गई। आइए जानते हैं इनके बारे में।