बॉलीवुड

Vinod Chabra Dies: फिल्म निर्माता विनोद छाबरा का निधन, 55 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया

Vinod Chhabra Dies: फेमस फिल्ममेकर विनोद छाबरा का निधन हो गया है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

2 min read
Jun 05, 2025

Vinod Chhabra Passed Away: टीवी के फेमस एक्टर विभु राघव की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है। फेमस फिल्म निर्माता और डायरेक्टर विनोद छाबड़ा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने कई भाषाओं में फिल्में बनाई थी। यही वजह है कि उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। वही, सोशल मीडिया और फिल्मी दुनिया के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

फिल्ममेकर विनोद छाबरा का निधन (Filmmaker Vinod Chhabra Dies)

बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक विनोद छाबड़ा का निधन आज यानी 5 जून को हुआ है। उन्होंने 55 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। विनोद छाबड़ा इंडस्ट्री में एक ऐसा नाम थे, जो लोगों के दिलों में हमेशा रहेंगे। उन्होंने ना सिर्फ हिंदी बल्कि मलयालम, तमिल और तेलुगु, बंगाली सहित 20 से ज्यादा भाषाओं की फिल्में बनाई हैं। करीब 40 साल से विनोद छाबड़ा इंडस्ट्री में काम कर रहे थे।

विनोद छाबरा के निधन की पुष्टि परिवार ने की (Vinod Chhabra Passed Away)

विनोद के निधन और अंतिम संस्कार की सारी जानकारी उनके परिवार ने एक पोस्ट के जरिए दी है। पोस्ट में लिखा था, “बहुत दुख के साथ आपको बताना पड़ रहा है कि अब हमारे पापा इस दुनिया में नहीं रहे। आज 5 जून को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।” बता दें, मुंबई में ही विनोद छाबड़ा को आखिरी विदाई दी जाएगी। फिल्ममेकर के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। हर कोई विनोद की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांग रहा है।

विनोद ने दी बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में (Filmmaker Vinod Chhabra Movies)

विनोद छाबड़ा की हिंदी फिल्मों की बात करें तो उन्होंने ‘पापी गुड़िया’, ‘जिम्मेदार’, ‘माय हस्बैंड्स वाइफ’ जैसी कई फिल्में बनाई थी। वह अपने करियर में काफी सफल रहे। वहीं, विनोद छाबरा का जन्म 1 जनवरी 1970 को हुआ था। ना सिर्फ बतौर फिल्ममेकर बल्कि विनोद ने फिल्मों में बतौर एक्टर भी काम किया है और लोगों को उनकी फिल्में खूब पसंद भी आती थीं। अब विनोद छाबरा के जाने से सोशल मीडिया पर कमेंट की लाइन लग गई है। हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर