
‘क्रू’ में एक साथ नजर आएंगी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस
Crew Movie Poster: फिल्म 'क्रू' साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म के लीड किरदारों में बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), कृति सेनन (Kriti Sanon) और तब्बू (Tabbu) नजर आने वाली हैं। लोग लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में तीनों एक्ट्रेस एयर होस्टेस की भूमिका निभाएंगीं।
शुक्रवार को फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया। इस पोस्टर में अभिनेत्रियों को उनकी चमकती रेड यूनिफॉर्म में नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में एक्ट्रेस विमान के अंदर पोज करती हुई नजर आ रही हैं। करीना कपूर खान का पोस्टर "स्टील इट", जबकि तब्बू "रिस्क इट" और कृति सैनन का पोस्टर "फेक इट" के कैप्शन के साथ है।
करीना ने पोस्टर्स को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "चेक-इन करने के लिए तैयार हैं? क्रू के साथ उड़ने का समय आ गया है।" राजेश ए कृष्णन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म को अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर(Riya Kapoor) और एकता कपूर (Ekta Kapoor) प्रोड्यूस कर रही हैं।
फिल्म में आपको तीन एयर होस्टेस की कहानी देखने को मिलेगी जो अपनी जिंदगी से काफी परेशान है।ये तीनों अपनी लाइफ में कुछ नया और अलग करना चाहती हैं लेकिन वह बार बार उसी सिचुएशन में वापस आकर अटक जाती हैं। बता दें कि ये एक कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें करीना,तब्बू आपको अपनी एक्टिंग से गुदगुदाते हुए नजर आएंगे।
Published on:
23 Feb 2024 06:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
