
ये डायरेक्टर आज मना रहा अपना 43वां जन्मदिन
Birthday Special: फिल्म इंड्स्ट्री में महेश भट्ट के नक्शे कदम पर चलने वाले ये डायरेक्टर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। ये डायरेक्टर कभी T-Series के ऑफिस में एक ऑफिस बॉय के रुप में काम करता था। फिर अचानक इन्होंने खुद को वहां से बाहर निकाला और आज बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर बन चुके हैं। ये कोई और नहीं बल्कि हम बात कर रहे हैं। डायरेक्टर मोहित सूरी की। जो एक एक्ट्रेस के साथ 9 साल तक रहे फिर इन्होंने उनसे शादी की। आज दोनों ही पति-पत्नी इंडस्ट्री से गायब हैं।
मोहित सूरी का जन्मदिन 11 अप्रैल 1981 को मुंबई में हुआ था। इन्होंने अपने करियर के शुरूआत में T-Series के ऑफिस में कैसेट्स लाने और ले जाने का काम किया है, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर आज मोहित का नाम बॉलीवुड के सफल निर्देशक की लिस्ट में शुमार हैं। मोहित सूरी हमेशा महेश भट्ट के काम को पसंद करते थे, उन्हीं को देखकर उन्होंने भी डायरेक्शन में आने का फैसला किया और 'जहर', 'कलयुग', 'आवारापन' सस्पेंस थ्रिलर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। फिर उन्होंने 'आशिकी 2', 'हमारी अधूरी कहानी' और 'हाफ गर्लफ्रेंड जैसी रोमांटिक फिल्में भी दी हैं।
यह भी पढ़ें: वो मुस्लिम अभिनेत्रियां जिन्हें आजतक हिंदू समझते हैं लोग, एक ने तो हिंदू बन की फेमस एक्टर से शादी
मोहित सूरी ने फिर अपने कजिन भाई यानी इमरान हाशमी की एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी से साल 2013 में शादी कर ली। कहा जाता है कि शादी से पहले कपल ने एक-दूसरे को करीब 9 साल तक डेट किया था। काफी समय बीत चुका है और दोनों इस समय फिल्म इंडस्ट्री से गायब है।
Published on:
11 Apr 2024 08:10 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
