
Shivaay and Bajrangi Bhaijaan
साउथ की अभिनेत्री प्रिया प्रकाश की एक फिल्म के गाने को लेकर विवाद चल रहा है। इस गाने में प्रिया आंख मारती हुई नजर आ रही हैं। इसे धर्म के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ धार्मिक संगठन इस पर आपत्ति जता रहे हैं। धार्मिक संगठन कह रहे हैं कि यह इस्लाम के खिलाफ है। यह पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म पर धर्म के नाम पर विवाद हुआ है। बॉलीवुड फिल्मों में भी जब धर्म से जुड़ा कुछ भी दिखाया गया है तो हमेशा कंट्रोवर्सी हुई है।
कभी—कभी कंट्रोवर्सी बड़ी हो जाती है तो कभी तुरंत खत्म भी हो जाती है। वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी इन कंट्रोवर्सी के कारण मुश्किल में फंस जाते हैं। ऐसी कई बॉलीवुड फिल्में हैं जिन पर धर्म को लेकर काफी विवाद हुए। हम आपको ऐसी ही कुछ बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।
शिवाय:
अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' को लेकर भी धर्म के नाम पर विवाद हुआ था। इस फिल्म के पोस्टर को लेकर कंट्रोवर्सी हुई थी। पोस्टर में भगवान शिव की तस्वीर थी और अजय देवगन बीच में हाथ में खंजर लिए खड़े थे। इस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी कि भगवान शिव की तस्वीर के साथ अजय हाथ में खंजर लिए क्यों बीच में दिखाए गए। हालांकि फिल्म में धर्म से जुड़ा कुछ नहीं दिखाया गया था। इस वजह से यह विवाद जल्द ही खत्म हो गया।
बजरंगी भाईजान
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को लेकर भी विवाद हुआ था। लोगों को आपत्ति थी कि फिल्म के नाम में बजरंगी के साथ भाईजान क्यों लगाया गया। बजरंगी मतलब हनुमान जी होते हैं तो उनके साथ भाईजान लगाना लोगों को गलत लगा।
पीके
आमिर खान की फिल्म 'पीके' में धार्मिक गुरुओं पर तीखा कटाक्ष किया गया था। इसको लेकर विवाद बढ़ गया था और कई जगहों पर केस दर्ज किए गए थे। हालांकि फिल्म के व्यवसाय पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
ओ माई गॉड
अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म 'ओ माई गॉड' को लेकर भी विवाद हुआ। फिल्म में परेश रावल भगवान पर ही केस कर देते हैं और इसके कारण फिल्म के सीन काटने की मांग की गई।
माई नेम इज खान
शाहरुख खान की फिल्म 'माई नेम इज खान' को लेकर भी कंट्रोवर्सी हुई। फिल्म में दिखाया गया था कि अमेरिका में मुस्लिमों को किस नजर से देखा जाता है और उन्हें आतंकवादी समझा जाता है। इससे कई लोगों को परेशानी हुई।
Published on:
09 Apr 2018 05:16 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
