4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Birthday Special: ब्लॉकबस्टर फिल्म, एक गाने से बने सुपरस्टार, अब हैं लापता, जानें कौन है ये फेमस एक्टर

Birthday Special: 90 के दशक के इस सुपरस्टार ने ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई थी, फिर एक गलती की वजह से खत्म हो गया सब...

2 min read
Google source verification
रवि बहल का जन्मदिन

रवि बहल का जन्मदिन

Birthday Special: बॉलीवुड में 24 साल के लड़के ने आकर धमाल मचा दिया था। सनी देओल को भी पीछे छोड़ दिया था। आज ये एक्टर अपना 58वां जन्मदिन मना रहा है। अपने करियर के शुरुआत में ये एक्टर लड़कियों के दिल की धड़कन बन गया था, पर आज इंडस्ट्री से पूरी तरह गायब हैं। हम बात कर रहे हैं बूगी वूगी शो के जज और फिल्म 'नरसिम्हा' के एक्टर रवि बहल की। इस एक्टर की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताते हैं....

रवि बहल को नहीं मिली थी फिल्में (Ravi Behl Birthday)

रवि बहल का जन्म 10 मई 1966 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। रवि बहल ने ब्लॉकबस्टर फिल्में दी और वह फिल्म 'नरसिम्हा' के गाने 'हम से तुम दोस्ती कर लो, ये हंसी गलती कर लो' से रातों रात स्टार गए थे। फैंस ने इस फिल्म में सनी देओल नहीं रवि बहल को पसंद किया था। जब मेकर्स उनपर पैसा लगाने लगे, तो उस समय एक्टर बड़े पर्दे से दूर हो गए। एक लंबे समय तक उन्हें 2 से 3 रोल ही मिलने लगे। उनके पिता श्याम बहल जो खुद एक प्रोड्यूसर थे वो भी उनपर पैसा लगाकर फिल्म नहीं बनाना चाहते थे। धीरे-धीरे करियर डूब रहा था, तभी 1996 में रवि को जावेद जाफरी का साथ मिला।

यह भी पढ़ें: इंटीमेट सीन देते समय बॉलीवुड के ये 8 स्टार्स हुए बेकाबू, डायरेक्टर चिल्लाते रहे कट कट कट…

रवि बहल और जावेद जाफरी ने मिलकर टीवी पर एंट्री कर ली और दोनों अपना शो लेकर आए, जिसका नाम था बूगी वूगी। इस शो ने इतिहास रच दिया था। कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और रवि के करियर को दुबारा उड़ान मिल गई थीस, पर रवि एक टीवी पर एक शो के जज बनकर रह गए थे। ये खुद एक्टर ने इंटरव्यू में बताया था कि ये टीवी शो जब तक चला मैंने अपना बेस्ट दिया और मुझे सफलता भी मिली, पर फिल्में नहीं।