
Bollywood Richest Actress: बॉलीवुड में इस समय फिल्मों की कमाई की खूब बात हो रही है। इसके साथ-साथ एक्टर-एक्ट्रेस की नेट वर्थ की भी बात होने लगी है। आज हम आपको 10 सबसे अमीर एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं। 'लाइफस्टाइल एशिया' ने इस साल जुलाई में ये लिस्ट जारी की थी।

प्रियंका चोपड़ा एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बिजनेसवुमन भी हैं। प्रियंका की नेट वर्थ करीब 580 करोड़ रुपये है। वो अमीर एक्ट्रेस में दूसरे पायदान पर हैं।

हाल ही में नेशनल अवार्ड जीतने वाली आलिया भट्ट की नेट वर्थ 557 करोड़ रुपये है। आलिया भट्ट ने बीते कुछ समय में लगातार हिट फिल्में दी हैं। वो इस लिस्ट में तीसरी पोजीशन पर हैं।

करीना कपूर देश की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। करीना कपूर खानदान की बेटी और पटौदी खानदान की बहू हैं। करीना की नेट वर्थ 440 करोड़ रुपए है।

इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर दीपिका पादुकोण हैं, जिनकी कुल संपत्ति 314 करोड़ रुपए है। दीपिका इस समय सबसे सफल एक्ट्रेस में से एक हैं। हाल ही में रिलीज हुई जवान में भी उनका एक छोटा रोल है।