
Wajid Khan Died
नई दिल्ली। जैसे बॉलीवुड में करण-अर्जुन ( Karan-Arjun ) और जय-वीरु ( Jai-Veeru ) की जोड़ी फेमस है। वैसे ही हिंदी सिनेमा जगत में म्यूजिक कंपोजर संगीतकार साजिद खान और वाजिद खान ( Music Composer And Singer Sajid khan- Wajid khan) की जोड़ी भी फेमस है। लेकिन अब यह जोड़ी टूट गई है। बॉलीवुड की तरफ से फिर एक बुरी खबर सामने आए है। 42 साल की उम्र में वाजिद खान ( Wajid Khan Died ) का मुंबई में इंतकाल हो गया है। इस बात की जानकारी उनके खास दोस्त और बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ( Singer Sonu Nigam ) ने दी है। मीडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक वाजिद का निधन उनकी किडनी ( Died to kidney fail ) समस्या बताई जा रही है। किडनी के इलाज के दौरान उनका टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट में कोरोनावायरस पॉजिटिव ( Wajid Coronavirus Positive ) पाया गया। वह तीन दिन से कोरोना पॉजिटिव थे। इस खबर के बाद से बॉलीवुड में शोक में डूब चुका है।
वाजिद खान के देहांत की खबर सुन सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की तरफ से शोक व्यक्त किया जा रहा है। वाजिद खान ( Wajid Khan ) के साथी संगीत निर्देशक सलीम मर्चेंट ( Singer Salim Merchant Tweet ) ने ट्विटर करते हुए उनके पर उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा है कि 'साजिद-वाजिद जोड़ीं के मेरे भाई वाजिद के निधन की खबर से निराश हूं। अल्लाह परिवार को ताकत दे। सुरक्षित यात्रा वाजिद भाई। आप बहुत जल्द चले गए हैं। यह हमारी बिरादरी के लिए एक बड़ा नुकसान है । मैं हैरान और टूट गया हूं।'
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'भयानक खबर। एक बात उन्हें हमेशा याद रहेगी वह है वाजिद भाई की हंसी, वह हमेशा मुस्कुराते थे। बहुत जल्द चले गए। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना। आपके आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त। आप मेरी सोच एंव प्रार्थना में हो।'
गायिका हर्षदीप कौर ( Singer Harshdeep Kaur ) ने वाजिद को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- 'वाजिद खान के बारें में सुनकर बहुत दुख हुआ। वह बहुत जल्द गए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
साजिद-वाजिद ( Sajid-wajid Bollywood debut ) की जोड़ी ने 1998 से अपन करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने एक्टर सलमान खान ( Salman Khan Movie ) की सुपरहिट फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' ( Pyar Kiya To Darna ) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सन् 1999 में साजिद-वाजिद की जोड़ी ने सोनू निगम ( Sonu Nigam Album ) की एल्बम 'दीवाना' ( Deewana ) के लिए म्यूजिक दिया। जिसमें दीवाना तेरा ( Deewana Tera ), अब मुझे रात दिन ( Ab Mujhe Raat Din ) और इस कदर प्यार ( Is Kadar Pyar ) है। जैसे सुपरहिट गाने शामिल थे। साजिद-वाजिद ने 'दंबग' ( Dabangg ) के सभी पार्ट्स में म्यूजिक दिया है।
Published on:
01 Jun 2020 08:07 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
