2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bollywood Speed Up: ग्लैमर World की पांच बड़ी खबरें, देखें वीडियो

स्पीड-अप में देखिए बॉलीवुड-हॉलीवुड की पांच ताजा खबरें...

3 min read
Google source verification
speed up

speed up

बिग बी के ट्विटर पर हुए 2.9 करोड़ फॉलोवर

महानायक अमिताभ बच्चन ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले भारत के सबसे बड़े अभिनेता बन गए हैं। उनके ट्विटर फॉलोवरों की संख्या 2.9 करोड़ हो गई है। 'शोले', 'दीवार', 'ब्लैक' और 'पीकू' जैसी हिट फिल्में देने वाले 74 वर्षीय अमिताभ बच्चन ट्विटर फॉलोवर के मामले में शाहरुख खान (2.76 करोड़), सलमान खान (2.51 करोड़), आमिर खान (2.18 करोड़), प्रियंका चोपड़ा (1.89 करोड़) और दीपिका पादुकोण (2 करोड़) से आगे हैं। बता दें कि अमिताभ ने ट्वीट करके अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य 3 करोड़ ट्विटर फॉलोवर बनाना है।


सोनाक्षी ने की मुंबई समुद्र तट साफ करने की अपील
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स से यहां के समुद्र तटों को साफ करने का आग्रह किया है। सोनाक्षी ने ट्विटर पर कार्यक्रम का एक पोस्टर साझा किया, जिस पर लिखा हुआ था, "जॉइन द सिटीजंस (नागरिकों से जुड़ें)... गांधी स्टैचू, जुहू बीच, छह सितंबर।" सोनाक्षी ने ट्वीट किया, "उम्मीद है कि एक ऐसा दिन आएगा, जब हम इसे गंदा नहीं करेंगे।" इससे पहले पिछले महीने अभिनेत्री दिया मिर्जा अपने पति व निर्माता साहिल सिंघा के साथ इस पहल का हिस्सा बनते हुए नजर आई थी।


जो जोनास और सोफी टर्नर ने puppy को लिया गोद

गायक जो जोनास और टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की अभिनेत्री सोफी टर्नर ने कथित तौर पर एक puppy को गोद लिया है। खबरों के मुताबिक, गायिका ने इंस्टाग्राम पर अपने झबरीले बालों वाले पालतू puppy की तस्वीर साझा की। अभिनेत्री के हस्की पपी नस्ल के puppy का नाम पोर्की बैसक्वेट रखा है, जिसके इंस्टाग्राम पेज पर 31,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। एक तस्वीर में जोनास puppy को गोद में लिए नजर आए। तस्वीर के साथ टर्नर ने लिखा, "हमारे नए सदस्य पोर्की बैसक्वेट से मिलिए।" जोनास (28) और टर्नर (21) ने 2016 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। गायक इससे पहले सुपरमॉडल गीगी हदीद के साथ रिश्ते में रह चुके हैं।


भूमि को नहीं आना छोटे पर्दे पर

शॉर्ट फिल्म में अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर फिलहाल छोटे पर्दे पर काम करना नहीं चाहतीं। वह सिर्फ बड़े पर्दे का हिस्सा ही बने रहना चाहती हैं। वे कहती हैं, ‘मैं अभी सिर्फ फिल्मों पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं। जिस तरह के रोल मुझे फिल्मों मेें मिल रहे हैं, मैं उससे काफी खुश हूं।’
गौरतलब है कि भूमि की अभी तक तीन फिल्में रिलीज हुई हैं और तीनों की कहानी काफी यूनिक है। बीते शुक्रवार को अभिनेत्री की ‘शुभ मंगलम सावधान’ रिलीज हुई थी। आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी यह मूवी यौन रोग इरेक्टाइल डिस्फंक्शन पर आधारित है। इसमें उनके अपोजिट आयुष्मान खुराना हैं।

धोखेबाज हैं ऋतिक!

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही एक टीवी इंटरव्यू में दोबारा अपने और ऋतिक के विवाद को हवा दे दी है। कंगना ने ऋतिक पर कई आरोप लगाए। कंगना ने ऋतिक को धोखेबाज कहा है। उन्होंने ऋतिक और उनके पापा राकेश रोशन से सार्वजनिक माफ मांगने की बात भी कही है। चूंकि अब तक ऋतिक रोशन का कंगना के आरोपों पर कोई रिएक्शन नहीं आया, लेकिन उनकी एक्स वाइफ सुजैन ने सोशल मीडिया पर कंगना-ऋतिक विवाद पर एक दमदार रिएक्शन दिया है। सुजैन ने कंगना पर तंज कसते हुए अपने ट्विटर पर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा,-किसी भी आरोप और साजिश में इतनी शक्ति नहीं है कि वो एक अच्छी आत्मा पर विजय पा सके। मानना पड़ेगा तलाक के बाद भी सुजैन ऋतिक पर इतनी दिलेरी दिखा रही हैं। इससे पहले भी कंगना के साथ लड़ाई में उन्होंने ऋतिक का समर्थन किया था। लेकिन एक सवाल के जवाब का सालों से इंतजार है...वह ये कि सुजैन ने ऋतिक को तलाक क्यों दिया?

Story Loader