अमिताभ ने खोए सबसे ज्यादा फॉलोअर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन के 4,24,000 फॉलोअर्स कम हो गए। वहीं शाहरुख खान के 3,62141 और सलमान खान के 3,40,884 फॉलोअर्स कम हुए हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अमिताभ ने सबसे ज्यादा फॉलोअर्स खोए हैं। दरअसल, ट्विटर के इस सफाई अभियान के चलते अनुपम खेर के फॉलोअर्स की संख्या 1,30,000 घट गई। जिसके बाद अनुपम खेर ने ट्वीट किया, ट्विटर पर 1,30,000 फॉलोअर्स खोने के अपने साइड इफेक्ट्स हैं। पैनिक, मेमरी लॉस, शक, घबराहट, क्वेश्चनिंग माइ आईसाइट। हालांकि मुझे समझाया गया था कि यह ट्विटर की क्लीनिंग पॉलिसी का हिस्सा है। लेकिन मुझे लगता है जैसे उन्होंने मुझे अपनी जायदाद से बेदखल कर दिया।