(मुंगेर): मंजिलों तक पहुंचने के लिए संघर्ष तो करना ही पड़ता है पर पूरी लगन के साथ मन लगाकर काम करने पर मुकाम मिल ही जाता है। यह सिद्ध कर दिखाया भोजपुरी फिल्मों व म्यूजिक एलबम में काम करने वाली कलाकार बबली ने। भोजपुरी सिनेमा में काम करने के बाद बबली एक बॉलीवुड फिल्म में काम करने वाली है। इस फिल्म में बबली को बॉलीवुड के बीग बी अमिताभ बच्चन साहब के साथ काम करने का मौका मिलेगा।