8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड स्टार्स के निकनेम सुनकर निकल जाएगी आपकी हंसी

बॉलीवुड स्टार्स की फिल्मों के तो सभी दीवाने हैं। लेकिन फैंस अपने फेवरिट स्टार के बारे में हर चीज जानना चाहते हैं। ऐसे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं बॉलीवुड एक्टर्स के अजीबो-गरीब निकनेम।

3 min read
Google source verification

image

Sunita Adhikari

Apr 01, 2021

bollywood_actora.jpg

Bollywood Stars Nickname

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार्स फिल्मों के जरिए हमारा मनोरंजन करते हैं। स्टार्स की फिल्में देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। वहीं, फिल्मों के अलावा फैंस अपने फेवरिट स्टार्स की पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानने के लिए काफी एक्साइटिड रहते हैं। ऐसे में हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके निकनेम काफी क्यूट और फनी हैं।

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर की दीवानगी लड़कियों में काफी ज्यादा देखने को मिलती है। उनकी एक्टिंग के भी लाखों दीवाने हैं। लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि उनका निकनेम ‘रेमंड’ है। दरअसल, रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर उन्हें प्यार से इस नाम से बुलाती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि भला रेमंड नाम कौन रखता है? तो बता दें कि इस नाम के पीछे काफी अच्छी सोच है। नीतू ने ये नाम कपड़ा बनाने वाली कंपनी ‘रेमंड’ की टैगलाइन ‘रेमंड- द कंप्लीट मैन’ पर दिया है। क्योंकि नीतू उन्हें कंप्लीट मैन मानती हैं।

आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कई सुपरहिट फिल्में देकर खुद को साबित किया है। क्या आप जानते हैं कि आलिया भट्ट का निकनेम 'आलू' है। उनके परिवार वाले उन्हें प्यार से इस नाम से बुलाते हैं। वह कई बार बता चुकी हैं कि बचपन में गोलमटोल होने के कारण उनका ये नाम रखा गया और आज भी उन्हें 'आलू' कहकर बुलाया जाता है।

वरुण धवन
वरुण धवन की भी लड़कियों में काफी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। उन्होंने एक रियलिटी शो में अपने निकनेम का खुलासा किया था। वरुण ने बताया था कि उन्हें घर 'पप्पू' बुलाया जाता है।

श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेज़ में से एक श्रद्धा कपूर की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। उन्हें इंस्टाग्राम पर लगभग 60 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्हें ‘चिरकुट’ कहकर बुलाया जाता है। ये नाम एक्टर वरुण धवन ने उन्हें दिया है। दोनों बचपन से ही काफी अच्छे दोस्त हैं।

करीना कपूर खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान कुछ वक्त पहले दूसरे बच्चे की मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। वह जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान लीड रोल में हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री और उनके परिवार वाले 'बेबो' के नाम से बुलाते हैं।

प्रियंका चोपड़ा
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल स्टार बन गई हैं। निक जोनस के साथ शादी के बाद वह आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका को वैसे तो पीसी के नाम से बुलाया जाता है। लेकिन उनकी कजिन व एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ‘मीमी दीदी’ कहकर बुलाती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा
दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म दबंग से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। सोनाक्षी के उनके परिवार वाले और दोस्त 'सोना' कहकर बुलाते हैं।

शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फिल्मों के अलावा अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वैसे तो शिल्पा के फिटनेस क्वीन और योगा क्वीन जैसे कई नाम हैं लेकिन उनका निकनेम ‘मुनकी’ है। एक शो के दौरान शिल्पा ने बताया था कि उनकी फैमिली उन्हें प्यार से इस नाम से बुलाती हैं।