14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनावों के नतीजों पर इन बॉलीवुड स्टार्स ने दिए ऐसे रिएक्शन, किसी ने दी मोदी को बधाई तो किसी ने..

स्टार्स चुनाव परिणामों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर व्यक्त कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Bollywood celebs with PM Modi

Bollywood celebs with PM Modi

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। वहीं रुझान लगभग सभी सीटों पर आ गए हैं। शुरुआती रुझानों को देखते हुए इन चुनावों में उनडीए को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों के लिए रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। इनमें बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं। स्टार्स चुनाव परिणामों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर व्यक्त कर रहे हैं। आइए जानते हैं किसी स्टार ने क्या ट्वीट किया।


रितेश देशमुख ने ट्वीट करते हुए लिखा,'भारत ने फैसला दे दिया, लोकतंत्र का जश्न मनाना चाहिए, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई।

अनुपम खेर ने भी मोदी की जीत की ओर इशारा करते हुए लिखा,'आएगा तो...प्रजातंत्र के इस महोत्सव में आज भारत का भविष्य और भी उज्जवल होगा। जय हो।'

एकता कपूर ने ट्वीट कर लिखा, 'चुनावी नतीजे आ गए हैं। भारत ने अपना लीडर अगले पांच सालों के लिए चुन लिया है। जय हिन्द!


कमाल राशिद खान परिणामों को देखते हुए अगले 5 सालों के लिए खुद से 5 वादे किए हैं।
1) न्यूज चैनल नहीं देखूंगा।
2) राजनीति को लेकर ट्वीट नहीं करूंगा।
3) बीजेपी के खिलाफ कोई शब्द नहीं कहूंगा।
4) हर दिन कहूंगा कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी राजनीति के बाप हैं।
5) किसी भी राजनीतिक ट्वीट को न पढूंगा और रिप्लाई करूंगा।