
Bollywood stars reaction on Dhoni retirement
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni Retirement) की रिटायरमेंट की घोषणा से हर किसी का दिल टूट गया। शनिवार की शाम को धोनी ने सोशल मीडिया (Social Media) पर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। हर किसी ने धोनी को सालों तक बेहतरीन खेल दिखाने के लिए शुक्रिया कहा। इसके साथ बॉलीवुड स्टार्स ने उनके रिटायरमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर दी है। एक्टर प्रकाश राज ने कहा कि जैसे मैं चाहता था धोनी का रिटायरमेंट वैसे नहीं हुआ।
प्रकाश राज ने धोनी के रिटायरमेंट पर ट्वीट (Prakash Raj Tweet) करते हुए लिखा, 'हर अच्छी चीज का एक दिन अंत होता है। लेकिन जैसे मैं चाहता था इसका वैसे नहीं हो पाया। थैक्यूं धोनी। आप हमेशा मेरे लिए सबसे ज्यादा प्रेरित करने वाला रॉकस्टार रहेंगे। नए सफर के लिए आपको ढेरों शुभकामनाएं।'
एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने भी धोनी के रिटायरमेंट पर अपनी बात कही। उन्होंने ट्विटर पर धोनी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आप हमारे दिलों से रिटायर नहीं होंगे। महेंद्र सिंह धोनी।'
एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda Tweet) ने धोनी के रिटायरमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, नहीं... आप सबसे अच्छे के लिए जाने जाते हैं। मनोरंजन के लिए आपका शुक्रिया। इसके साथ ही रणदीप हुड्डा ने सुरेश रैना के लिए कहा, बहुत याराना लगता है। बहुत हो गया। शानदार गेम और एग्रेसिव मनोरंजन के लिए आपका धन्यवाद सुरेश रैना भाई।
इसके अलावा एक्टर रणवीर सिंह (Raveer Singh) ने धोनी के रिटायरमेंट का एलान करने वाले पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'हम आपसे बहुत प्यार करते हैं धोनी भाई। हमें गौरवान्वित करने के लिए आपका शुक्रिया।' इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल और तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर धोनी के रिटायरमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
View this post on InstagramA post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
Published on:
16 Aug 2020 08:46 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
