1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बी-टाउन के इन स्टार्स ने किया ‘मी टू’ का खुलकर सपोर्ट, छोड़ दिए प्रोजेक्ट्स

अक्षय कुमार ने भी मी टू कैंपेन का समर्थन करते हुए फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग को रोक दिया था।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 1 Nov 2018, 3:52 PM IST

Aamir khan

Aamir khan

जहां मी टू कैंपेन के तहत महिलाओं को बोलने का मौका मिला है। वहीं बॉलीवुड में आगामी प्रोजेक्ट्स पर प्रभाव भी पड़ा है। क्योंकि कई डायरेक्टर और प्रोड्यूसर मी टू के कटघरे में आ गए। जो कि किसी न किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। उन पर आरोप लगने के बाद उन्हें उस फिल्म से दूर कर दिया गया या फिर स्टार्स ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया। बी-टाउन के कई दिग्गज अभिनेता हैं जिन्होंने मी टू कैंपेन का खुलकर सपोर्ट किया और आरोपों से घिरे फिल्मकार के साथ काम करने से मना कर दिया है।

आमिर खान
खबरों के मुताबिक, आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने फिल्म 'मोगुल' से दूरियां बना ली थी। क्योंकि फिल्म के डायरेक्टर सुभाष कपूर पर यौन उत्पीडन का मामला सामने आया था। आमिर ने फिल्म से दूरियां बनाने को लेकर अपने ट्विटर अकाउंट पर पत्नी किरण राव के साथ साझा बयान जारी किया था। आमिर ने लिखा, 'क्रिएटिव लोग होने की वजह से हम सामाजिक मुद्दों के समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और आमिर खान प्रोडक्शन हमेशा से यौन शोषण के प्रति जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को अपनाता आया है।' ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान इस फिल्म में वापसी कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार को नए डायरेक्टर की तालाश है।

अक्षय कुमार अक्षय कुमार ने भी मी टू कैंपेन का समर्थन करते हुए फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग को रोक दिया था। क्योंकि फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान पर हैरेसमेंट का मामला सामने आया था। लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग वापस शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि 'हाउसफुल 4' के को-स्टार नाना पाटेकर पर हैरेसमेंट का मामला सामने आया है। नाना पर बॉलीवुड की एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने 10 पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले का खुलासा अभी नहीं हो पाया है और इसकी जांच जारी है। वहीं नाना ने भी इन आरोपों को नकारा है। ऋतिक रोशन ऋतिक रोशन ने भी मीटू का समर्थन करते हुए डायरेक्टर विकास बहल के साथ काम करने से मना कर दिया था। इसकी जानकारी ऋतिक ने ट्विटर के जरिए दी थी। उन्होंने कहा था कि वह ऐसे लोगों के साथ काम नहीं कर सकते। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म मेकर्स से जांच का अनुरोध किया था और यह भी कहा था कि अगर इसके खिलाफ खड़ा होने की जरूरत पड़ी तो वह खड़े रहेंगे। वहीं ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास को जांच तक फिल्म 'सुपर 30' के पोस्ट प्रोडक्शन के काम से दूर कर दिया गया है और एक ऐसे व्यक्ति की तालाश है जो फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा कर सके। अजय देवगन अजय देवगन ने भी मी टू का समर्थन किया और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मैसेज दिया कि वह और उनकी प्रोडक्शन कंपनी पीड़िताओं के समर्थन में है। उनकी कंपनी ऐसे किसी भी आरोपी का समर्थन नहीं करती। IMAGE CREDIT:

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने भी मी टू कैंपेन का समर्थन करते हुए फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग को रोक दिया था। क्योंकि फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान पर हैरेसमेंट का मामला सामने आया था। लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग वापस शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि 'हाउसफुल 4' के को-स्टार नाना पाटेकर पर हैरेसमेंट का मामला सामने आया है। नाना पर बॉलीवुड की एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने 10 पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले का खुलासा अभी नहीं हो पाया है और इसकी जांच जारी है। वहीं नाना ने भी इन आरोपों को नकारा है।

ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन ने भी मीटू का समर्थन करते हुए डायरेक्टर विकास बहल के साथ काम करने से मना कर दिया था। इसकी जानकारी ऋतिक ने ट्विटर के जरिए दी थी। उन्होंने कहा था कि वह ऐसे लोगों के साथ काम नहीं कर सकते। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म मेकर्स से जांच का अनुरोध किया था और यह भी कहा था कि अगर इसके खिलाफ खड़ा होने की जरूरत पड़ी तो वह खड़े रहेंगे। वहीं ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास को जांच तक फिल्म 'सुपर 30' के पोस्ट प्रोडक्शन के काम से दूर कर दिया गया है और एक ऐसे व्यक्ति की तालाश है जो फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा कर सके।

अजय देवगन

अजय देवगन ने भी मी टू का समर्थन किया और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मैसेज दिया कि वह और उनकी प्रोडक्शन कंपनी पीड़िताओं के समर्थन में है। उनकी कंपनी ऐसे किसी भी आरोपी का समर्थन नहीं करती।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन