बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अफेयर की लिस्ट काफी लंबी रही है। शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन तक इस लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि उन्होंने शादी ट्विंकल खन्ना से कर ली लेकिन शादी के बाद भी उनका दिल कई बार डोला। अक्षय ने प्रियंका चोपड़ा के साथ अंदाज, ऐतराज, मुझसे शादी करोगी और वक्त जैसी फिल्मों में काम किया है। इसी दौरान दोनों के अफेयर की खबरें आने लगीं। जब ये बात ट्विंकल को पता चली तो वो गुस्से में आग बबूला हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अक्षय को प्रियंका से दूर रहने की हिदायत दी लेकिन वो फिर भी नहीं माने थे। इसके बाद ट्विंकल वक्त के सेट पर जा पहुंची थी। यहां तक कि उन्होंने अक्षय को छोड़ने तक की बात कह दी थी जिसके बाद एक्टर ने खुद प्रियंका के साथ काम ना करने की बात कही।