नई दिल्ली | बिग बॉस 14 में इस बार एलिमिनेशन सबसे मुश्किल होने वाला है। घर के चार ऐसे सदस्य नॉमिनेटेड हैं जिन्हें जीत का बड़ा दावेदार माना जा रहा था। अली गोनी, जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला घर से बेघर होने के लिए बिग बॉस द्वारा नॉमिनेटेड हैं। वहीं घर से बाहर सिर्फ एक सदस्य ही जाने वाला है। सलमान खान आज उस सदस्य को बाहर का रास्ता दिखाएंगे लेकिन इस दौरान वो खुद भी अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे। सलमान को रोता देख सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई है।