बॉलीवुड

पति के अफेयर के बावजूद इन अभिनेत्रियों ने बचाया अपना शादीशुदा रिश्ता, नहीं टूटने दिया परिवार

इन अभिनेत्रियों ने अपना घर बचाने के लिए की पूरी कोशिश पति के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के बाद भी नहीं टूटा रिश्ता हिदायत देकर संभाला एक्ट्रेसेस ने बचाया अपना रिश्ता अजय देवगन से लेकर शाहरुख खान तक के रहे अफेयर अक्षय कुमार को ट्विंकल खन्ना ने दी थी ये नसीहत

3 min read
Jan 11, 2021
Bollywood Stars

नई दिल्ली | बॉलीवुड स्टार्स की जिंदगी में कई बार उतार-चढ़ाव आते हैं। कई सितारों का रिश्ता तलाक तक भी पहुंच जाता है। हालांकि कई सेलेब्स ऐसे हैं जिनकी पत्नियों ने अपने पति के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर (Extra Marital affair) के बारे में जानते हुए शादीशुदा जिंदगी पर इसकी आंच नहीं आने दी। उन्होंने सबकुछ झेलते हुए अपना रिश्ता संभाला और पति को सही राह पर ले आईं। चलिए आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड कपल्स के बारे में बताते हैं।

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता राज कपूर (Raj Kapoor) और नरगिस की प्रेम कहानी के किस्से बॉलीवुड गलियारों में खूब घूमे। दोनों एक दूसरे से बेपनाह प्यार करते थे। राज कपूर नरगिस से प्यार करने के बावजूद इसे अंजाम तक नहीं पहुंचा सके। दरअसल, जिस दौरान राज कपूर नरगिस के प्यार में पड़े उस वक्त वो शादीशुदा थे। उनके शादी कृष्णा मल्होत्रा से हुई थी। ये एक अरेंज मैरिज थी। राज कपूर चाहकर भी कृष्णा से अलग नहीं हो पाए। उनकी पत्नी ने पूरे परिवार को बेहद संजीदगी से संभाला।

बॉलीवुड के शानदार अभिनेता गोविंदा (Govinda) का अफेयर एक जमाने में एक्ट्रेस नीलम से रहा था। जब गोविंदा का करियर पीक पर रहा था तब उनका नाम नीलम से जुड़ने लगा था। गोविंदा और नीलम के अफेयर की भनक जैसे ही उनकी पत्नी सुनिता को लगी उन्होंने गोविंदा को ट्रैक पर लाने की ठान ली थी। सुनिता ने इस दौरान दर्द सहते हुए भी गोविंदा को नीलम से दूर रहने के लिए कह दिया था।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने यूं तो गौरी खान से लव मैरिज ही की थी। यहां तक कि उन्होंने गौरी से शादी करने के लिए खूब पापड़ भी बेले थे लेकिन फिल्म डॉन की शूटिंग के दौरान उनका नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ जोड़ा जाने लगा था। शाहरुख की कई तस्वीरें भी प्रियंका के साथ सामने आई थीं। गौरी ने अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को जानने के बावजूद उन्हें छोड़ा नहीं बल्कि हिदायत दी। गौरी ने शाहरुख को प्रियंका से दूरी बनाने और उनके साथ आगे कभी काम ना करने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद शाहरुख ने इस कथित अफेयर पर ब्रेक लगा दिया था। उसके बाद आज तक शाहरुख और प्रियंका ने एक साथ काम नहीं किया है।

बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन वैसे तो काफी सीरियस दिखते हैं। उनका नाम कम ही किसी एक्ट्रेस के साथ जुड़ता है। लेकिन फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई के दौरान कंगना रनौत के साथ उनकी नजदीकियों की खबरें आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पति के अफेयर की भनक लगते ही काजोल ने बेहद सख्ती दिखाई थी। उन्होंने अजय को कंगना से दूर रहने की नसीहत दे डाली थी।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अफेयर की लिस्ट काफी लंबी रही है। शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन तक इस लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि उन्होंने शादी ट्विंकल खन्ना से कर ली लेकिन शादी के बाद भी उनका दिल कई बार डोला। अक्षय ने प्रियंका चोपड़ा के साथ अंदाज, ऐतराज, मुझसे शादी करोगी और वक्त जैसी फिल्मों में काम किया है। इसी दौरान दोनों के अफेयर की खबरें आने लगीं। जब ये बात ट्विंकल को पता चली तो वो गुस्से में आग बबूला हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अक्षय को प्रियंका से दूर रहने की हिदायत दी लेकिन वो फिर भी नहीं माने थे। इसके बाद ट्विंकल वक्त के सेट पर जा पहुंची थी। यहां तक कि उन्होंने अक्षय को छोड़ने तक की बात कह दी थी जिसके बाद एक्टर ने खुद प्रियंका के साथ काम ना करने की बात कही।

Published on:
11 Jan 2021 02:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर