1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड सितारों की अचानक मौत के बाद इन सितारों ने किया उनको फिल्मों में रिप्लेस

श्रीदेवी करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'शिद्दत' में काम करने जा रही थीं। अब माधुरी उनकी जगह इस फिल्म में काम करेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 24 Mar 2018, 10:24 AM IST

sridevi and madhuri dixit

sridevi and madhuri dixit

हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी का निधन हो गया। उनकी मौत से जहां एक ओर उनका परिवार दुखी है वहीं उनके फैंस भी इस सदमे से बाहर नहीं पा रहे हैं। असमय दुनिया को अलविदा कह‍ देने वाली श्रीदेवी अकेली नहीं बल्कि कई और सितारों ने अचानक दुनिया को छोड़ सबको हैरान कर दिया था। जब इन सितारों ने आखिरी सांस ली, तो वे किसी न किसी फिल्‍म में काम कर रहे थे या करने वाले थे। इनकी मौत के बाद उनके काम को किसी और ने किया। कुछ ऐसा ही हुआ श्रीदेवी के साथ। पहले श्रीदेवी, करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'शिद्दत' में काम करने वाली थीं। इस फिल्म में श्रीदेवी के अलावा संजय दत्त, वरुण धवन और आलिया भट्ट को भी कास्ट किया गया था। लेकिन उनकी मौत के बाद अब माधुरी को उनका रोल दिया गया है।

रम्भा
कुछ ही फिल्मों से बॉलीवुड में नंबर वन एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दिव्या भारती की अचानक मौत ने सभी को हिला कर रख दिया था। दिव्या की मौत उन्हीं के अपार्टमेंट की बालकनी से गिरने की वजह से हुई थी। इसके बाद दिव्‍या की तेलुगू फिल्म 'ठोली मुद्धू' में एक्‍ट्रेस रम्भा ने उनकी जगह काम किया था। उस समय रम्भा को दिव्या की जगह इसलिए दी गई थी, क्योंकि वे दिव्या जैसी दिखती थीं।

धर्मेंद्र
दिग्गज अभिनेता गुरु दत्त की मौत के बाद उनकी फिल्म 'बहारें फिर आएंगी' में उनकी जगह धर्मेंद्र ने काम किया था। जब गुरु दत्त की मौत हुई, तब इस फिल्म की शूटिंग चल ही रह थी। लेकिन उनकी मौत के बाद धर्मेंद्र को रोल मिला और उन्‍होंने फिल्म पूरी की।

श्रीदेवी
सुपरहिट फिल्म 'लाडला' में श्रीदेवी ने दिव्या भारती को रिप्लेस किया था। बता दें कि इस फिल्म में अनिल कपूर लीड रोल में नजर आए थे। जब दिव्या की मौत हुई उससे पहले उन्होंने इस फिल्म की 80% शूटिंग पूरी कर दी थी। श्रीदेवी को लेने के बाद उनसे दोबारा सभी सीन शूट कराए गए।

ऋषि कपूर
ऋषि कपूर ने एक्टर ओमपुरी की मौत के बाद उनको फिल्‍म 'मंटो' में रिप्लेस किया है। नंदिता दास की बतौर डायरेक्टर आने वाली फिल्म 'मेंटो' में फिल्म मेकर्स ने ऋषि कपूर को इस फिल्म में ओमपुरी के रोल के लिए साइन किया गया है। ऋषि के साथ इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएंगे।