10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Housefull 4 Vs Made in China : बोमन ईरानी ने किया खुलासा, क्यों नहीं हैं हाउसफुल टीम का हिस्सा

Housefull 4 Vs Made in China : फिल्म मेड इन चाइना से 'हाउसफुल 4' डेट क्लैश को बोमन ईरानी ने दुर्भाग्य बताया।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

rohit sharma

Oct 24, 2019

housefull

फिल्म मेड इन चाइना से 'हाउसफुल 4' डेट क्लैश को बोमन ईरानी ने दुर्भाग्य बताया। एक इंटरव्यू के दौरान बोमन का कहना था, दोनों की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। वे भी मेरे अच्छे दोस्त हैं हमारे बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।

बोमन ने कहते हैं, मैं कहना चाहता हूं, इंडस्ट्री में सभी को एक-दूसरे के काम की रिस्पेक्ट करने चाहिए और सपोर्ट भी करना चाहिए। हाउसफुल टीम के डायरेक्टर, प्रोडयूसर, एक्टर सभी के साथ मेरे काफी जुड़ाव है। दुर्भाग्य से दोनों फिल्मों की डेट क्लैश हो रही थी इसलिए मैं इस बार हाउसफुल 4 की टीम का हिस्सा नहीं बन सका।

बोमन ने कहा, हाउसफुल हर बार की तरफ इस बार भी पर्दे पर जबरदस्त प्रदर्शन करेगी। फिल्म 'मेड इन चाइना' की टीम ने भी काफी मेहनत की है हमारी फिल्म भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। बता दें, हाउसफुल 4 और मेड इन चाइना के साथ तापसी पन्नू-भूमि पेडनेकर की सांड की आंखभी 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग