Sridevi-The Life of a Legend: श्रीदेवी इंडियन सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक थीं। एक्ट्रेस को अभी भी इंडियन सिनेमा में अब तक की सबसे बड़ी महिला सुपरस्टार माना जाता है। इस बीच उनके जीवन पर आधारित एक किताब के लॉन्च की घोषणा की गई है। यह घोषणा उनके पति बोनी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर की।
Sridevi-The Life of a Legend: श्रीदेवी उन एक्ट्रेस में से एक रही हैं जिन्होंने कई सालों तक दर्शकों को अपनी अदाकारी से प्रभावित किया है। 2018 में उनका निधन हो गया। उनका निधन सभी के लिए बड़ा सदमा था। भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके चाहने वालों की तादाद बहुत ज्यादा है। उनके प्रशंसक उनके जीवन के बारे में अलग-अलग बातें जानना चाहते हैं। लिहाजा अब उनकी जिंदगी किताब के जरिए सामने आने वाली है। यह ऐलान उनके पति बोनी कपूर ने किया। उन्होंने यह घोषणा करते हुए यह भी बताया कि इस किताब का काम कहां तक पहुंचा है।
बोनी कपीर ने ट्वीट कर किया बुक लॉन्च का ऐलान
श्रीदेवी के जीवन पर आधारित एक जीवनी 'श्रीदेवी- द लाइफ ऑफ ए लीजेंड' की हाल ही में घोषणा की गई। दरअसल, बोनी कपूर ने श्रीदेवी और उनके जीवन पर आधारित इस जीवनी के बारे में खुद को व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। हाल ही में उन्होंने ट्विट कर इस किताब के बारे में कुछ बाते लिखी है।
यह भी पढ़ें: 13 साल की उम्र में ही श्रीदेवी ने निभाया खुद से 12 साल बड़े एक्टर की मां का किरदार
बोनी कपूर ने श्रीदेवी के बारे में कही ये बात
बोनी कपूर ने लिखा, ''उनके व्यक्तित्व में एक तरह की ताकत थी। वह जब भी बड़े पर्दे पर अपने फैंस से मिलने आईं तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी हुई। वह बहुत निडर थी। वह धीरज कुमार को अपने परिवार का सदस्य मानती थीं और हमें इस बात की बहुत खुशी है कि आज वह श्रीदेवी के जीवन पर आधारित एक किताब लिख रहे हैं। वह एक शोधकर्ता और लेखक हैं।"
लेखक ने बताया कब तक प्रकाशित की जाएगी किताब
बता दें, धीरज कुमार इस किाब के लेखक हैं। उन्होंने भी इस किताब की घोषणा करते हुए ट्विट किया है। उन्होंने लिखा, "मेरे जीवन की सबसे बड़ी घोषणा! श्रीदेवी कपूर की जीवनी पुस्तक इस वर्ष के अंत में प्रकाशित की जाएगी।"
इस साल के अंत तक फैंस पढ़ पाएंगे किताब
फ़िलहाल इस किताब का लेखन कार्य चल रहा है और यह जीवनी इस साल के अंत तक फैंस के लिए उपलब्ध होगी। बोनी कपूर का ट्वीट इस समय वायरल हो रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीदेवी के फैन्स इस बायोग्राफी को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जब अनिल कपूर ने श्रीदेवी की वजह से कर ली थी बोनी कपूर से लड़ाई, जाने क्या थी वजह