23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Border 2 News: ‘बॉर्डर 2’ होगी सबसे बड़ी वॉर फिल्म, सनी देओल के साथ ये नाम काटेंगे गदर

Sunny Deol 'Border 2' News: सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ की घोषणा हुई है तभी से फैंस का एक्साइटमेंट हाई है। उनकी नजर फील से रिलेटेड हर छोटे बड़े अपडेट पर है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Vikash Singh

•

Updated: 7 Aug 2024, 3:36 PM IST

Sunny Deol 'Border 2' Update: 23 जनवरी 2026 को यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म को अभी तक की इंडिया की सबसे बड़ी वॉर मूवी बताया जा रहा है।

बड़े इवेंट में होगा ‘बॉर्डर 2’ की कास्ट का एलान (Border 2 Film Update)

फिल्म के डायरेक्टर बिनॉय गांधी ने बताया कि एक बड़े इवेंट में फिल्म की कास्ट का एलान किया जाएगा। एक चैनल से बातचीत में बिनॉय ने कहा, “ बॉर्डर 2 अभी तक की सबसे बड़ी वॉर मूवी होगी। मेरी वाइफ निधि दत्ता ने इसकी स्टोरी लिखी है। अब यह बिलकुल तैयार है। ”बिनॉय ने आगे कहा कि एक महीने के भीतर हम कास्ट के नामों से पर्दा हटाएंगे। एक बड़ा इवेंट करेंगे और सभी किरदारों को उसी में दिखाएंगे।

10 करोड़ में बनी बॉर्डर फिल्म ने 65 करोड़ बंपर कमाई की थी

बॉर्डर 2 के निर्देशन की कमान अनुराग सिंह के हाथों में है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता इसके निर्माता हैं। बॉर्डर फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना लीड रोल में थे। फिल्म की लागत 10 करोड़ थी और इसने रिकॉर्ड 65 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग