24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अक्षय ने किया हैरतअंगेज स्टंट, देखकर भौंचक्के रह जाएंगे आप, ऐसा करने वाले बॉलीवुड के एकमात्र एक्टर..

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर #BottleCapChallenge चल रहा है।

2 min read
Google source verification
Akshay kumar

Akshay kumar

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार Akshay Kumar अपने खतरनाक स्टंट के लिए जाने जाते हैं। वह ऐसे एक्टर हैं जो कि अपने स्टंट खुद करते हैं। इसके लिए वे किसी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं करते। अब उनका एक और कारनामा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षय के इस स्टंट Akshay Kumar stunt को देखकर आप भी भौंचक्के रह जाएंगे। दरअसल, अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्टर बोतल के कैप को अपने पैर से मारकर गिराते नजर आ रहे हैं। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर #BottleCapChallenge चल रहा है।

यह चैलेंज देखने में आसान लगता है लेकिन वीडियो देखकर आपको अंदाजा लग जाएगा कि यह कितना मुश्किल है। इस चैलेंज में एक शख्स को गोल घूमते हुए सामने रखी बोतल के ढक्कन को खोलकर हटाना होता है, लेकिन बोतल नहीं गिरनी चाहिए। अब सेलेब्स एक दूसरे को सोशल मीडिया पर यह चैलेंज दे रहे हैं। पहले यह चैलेंज हॉलीवुड में चल रहा था और अब बॉलीवुड में अक्षय ने इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए एक हैरतअंगेज वीडियो शेयर किया है।

वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा,'मैं खुद को रोक नहीं पाया #BottleCapChallenge। अपने आइडल से इंस्पायर होकर। मुझे दिखने वाले बेस्ट वीडियो को मैं री-ट्वीट और री-पोस्ट करूंगा। तो लड़कों और लड़कियों इसे करो। इसे करते हैं।' बता दें कि अक्षय ने ये स्टंट जेसन स्टेथम से इंस्पायर होकर किया है। जेसन स्टेथम ने इस चैलेंज को करते हुए अपना वीडियो शेयर किया था।