
रणबीर कपूर की ‘एनिमल , विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' 21 दिन का कलेक्शन
Box Office Collection Day 21: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन दे रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की सैम बहादुर भी लगी हुई है। यह फिल्म भी शुरुआत से ही अच्छा कलेक्शन कर रही है। जानते हैं कि 21वें दिन दोनों फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा है।
‘एनिमल’ 21वें दिन की कमाई
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल लगातार तारीफ बटोर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल,अनिल कपूर के एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। इसके अलावा फिल्म में तृप्ति डिमरी के बोल्ड सीन भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। Sacnilk की रिपोर्ट की मुताबिक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ 500 करोड़ को पार पर चुकी है। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल अपने तीसरे हफ्ते में भी जलवा दिखा रही है। गुरुवार को यानी 21वें दिन फिल्म ने 2.32 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म अब तक 531.39 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
‘सैम बहादुर’ 21वें दिन की कमाई
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘सैम बहादुर’ मजबूती से टिकी हुई है। विक्की कौशल की फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में विक्की कौशल की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में विक्की ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते मजबूती से अपने पैर जमाए हुए है। 'सैम बहादुर' ने तीसरे गुरुवार यानी की 21वें दिन 0.79 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म ने 82.06 करोड़ की कुल कमाई कर ली है।
Published on:
22 Dec 2023 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
