23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘जवान’ का दबदबा जारी, ‘गदर 2’ ने भी दिखाया दम, विकी कौशल और शिल्पा की फिल्में हुईं फुस्स

Box Office collection Report: 'जवान' ने सोमवार को वर्किंग-डे होने के बावजूद अच्छा कलेक्शन किया है।

2 min read
Google source verification
Box Office

Box Office collection Report Monday: शाहरुख खान के लीड रोल वाली और एटली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जवान' लगातार अच्छी कमाई कर रही हैं। वहीं सनी देओल की 'गदर 2' डेढ़ महीना पूरा करने के बाद भी दर्शक जुटाने में कामयाब हो रही है। दूसरी ओर इस शुक्रवार रिलीज हुईं दो फिल्में 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' और 'सुखी' बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फेल हैं।

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जवान ने 19वें दिन, 25 सितंबर को साढ़े 5 करोड़ का अच्छा कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 566 करोड़ हो गया है। वहीं फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन एक हजार करोड़ के एकदम पास पहुंच गया है।


विकी कौशल और शिल्पा की फिल्में नहीं दिखा पा रहीं बॉक्स ऑफिस पर कमाल
विक्की कौशल, मानुषी छिल्लर और मनोज पाहवा के लीड रोल वाली 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' 22 सितंबर को रिलीज हुई है। विजय कृष्ण आचार्य के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म अपने पहले वीकएंड पर 5 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद चौथे दिन, सोमवार को फिल्म 75 लाख का कलेक्शन ही कर सकी है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 5 करोड़, 75 लाख है।


इसी शुक्रवार शिल्पा शेट्टी के लीड रोल वाली फिल्म 'सुखी' भी रिलीज हुई है। सोनाली जोशी ने डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शिल्पा के साथ कुशा कपिला, अमित साध, दिलनाज ईरानी, किरण कुमार, विनोद नागपाल काम कर रहे हैं। ये फिल्म भी 'जवान' के सामने दब कर रह गई है। फिल्म ने पहले दिन 30 लाख, दूसरे दिन 43 और तीसरे दिन 41 लाख का कलेक्शन किया। सोमवार को फिल्म 28 लाख ही कमा सकी है। 'सुखी' की 4 दिन में कुल कमाई डेढ़ करोड़ है।

यह भी पढ़ें: OTT पर देखी जा सकती हैं ये 7 फिल्में, जिनके बोल्ड कंटेंट के चलते रिलीज पर लगा दिया गया था बैन

'गदर 2' की कमाई
अमीषा पटेल और सनी देओल के लीड रोल वाली 'गदर 2' अभी भी ठीकठाक कलेक्शन कर रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डेढ़ महीना पूरा कर चुकी है। सोमवार को अपने 46वें दिन भी फिल्म 51 लाख का कलेक्शन करने में कामयाब रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 की कुल कुल कमाई अब 524 करोड़ है।