
Box Office collection Report Monday: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' लगातार अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि रविवार के मुकाबले आज फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट आई है। रविवार को 'जवान' को छुट्टी का जबरदस्त फायदा मिला था और फिल्म की कमाई 36 करोड़ रही थी। जो सोमवार को 22 करोड़ कम हो गई है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जवान ने 12वें दिन, 18 सितंबर को 14 करोड़ का कलेक्शन किया है। 'जवान' का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन में कुल कलेक्शन 491 करोड़ हो गया है।
7 सितंबर को रिलीज हुई 'जवान' ने पहले दिन 75 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद शुक्रवार को 53 और शनिवार को 77 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया। रविवार को फिल्म ने तमाम रिकॉर्ड तोड़ते हुए 80 करोड़ की कमाई की। इसके बाद सोमवार को फिल्म की कमाई 33 करोड़ रही। इसके बाद मंगलवार को फिल्म की कमाई गिरकर 26 करोड़, सावतें दिन बुधवार को 23 करोड़ कमाए। गुरुवार को 21 और शुक्रवार को फिल्म की कमाई 20 करोड़ रही। शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त बढ़त दिखी और फिल्म ने 32 करोड़ कमाए। इसके बाद रविवार को फिल्म ने 36 करोड़ कलेक्शन किया।
गदर 2 और ड्रीम गर्ल 2 की कमाई
अमीषा पटेल और सनी देओल के लीड रोल वाली 'गदर 2' एक महीना पूरा हो जाने के बाद भी कमाई कर रही है। सोमवार को अपने 39वें दिन फिल्म ने 65 लाख का कलेक्शन किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 की कुल कुल कमाई अब 520 करोड़ है। दूसरी ओर 25 अगस्त को रिलीज हुई 'ड्रीम गर्ल 2' ने अपने 25वें दिन, 18 सितंबर को 58 लाख का कलेक्शन किया है। 'ड्रीम गर्ल 2' का इंडिया में कुल कलेक्शन अब 104 करोड़ है।
Published on:
18 Sept 2023 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
