
Box Office collection Report Wednesday: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' गुरुवार को रिलीज हो रही है। जवान की रिलीज से पहले बुधवार तक प्रमुख कमाई क्या रहेगी, इस पर सबकी नजरें हैं। बुधवार को सनी देओल की 'गदर 2', आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2', और अक्षय कुमार की 'OMG 2' की कमाई तकरीबन मंगलवार की तरह ही रही है। वहीं साउथ स्टार एक्टर विजय देवरकोंडा और समांथा की फिल्म 'कुशी' का कलेक्शन सबसे ज्यादा गिरा है।
अमीषा पटेल और सनी देओल के लीड रोल वाली 'गदर 2' ने बुधवार को 2 करोड़, 50 लाख की कमाई की है। फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 508 करोड़ हो गई है। दूसरी ओर 25 अगस्त को रिलीज हुई 'ड्रीम गर्ल 2' ने अपने 13वें दिन, बुधवार को 'गदर 2' के बराबर ही ढाई करोड़ का कलेक्शन किया है। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन अब 94 करोड़ है।
कुशी की हालत हुई खराब
विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'कुशी' 1 सितंबर को रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ के साथ दमदार शुरुआत की लेकिन इसके बाद कलेक्शन लगातार नीचे आया है। फिल्म ने छठें दिन बुधवार को सिर्फ 1 करोड़, 50 लाख का कारोबार किया है। फिल्म का 6 दिन में कुल कलेक्शन 40 करोड़, 60 लाख है।
11 अगस्त को ही 'गदर 2' के साथ रिलीज हुई यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार की मुख्य भूमिकाओं वाली 'OMG 2' की कमाई एक करोड़ के नीचे आ गई है। 6 सितंबर, बुधवार को फिल्म ने 70 लाख का कलेक्शन किया है। अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन अब 149 करोड़ है।
Updated on:
06 Sept 2023 06:21 pm
Published on:
06 Sept 2023 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
