11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Boyfriend Day 2020: बॉलीवुड के वो एक्टर्स जिनकी प्रेम कहानियां रह गईं अधूरी, किसी ने बसा लिया घर तो कोई अभी भी है सिंगल

बॉलीवुड में कई जोड़ियां बनती और टूटती रहती हैं। कुछ कपल्स ऐसे भी रहे जिन्हें ऑन-स्क्रीन जितना सराहा गया उतना ही ऑफ-स्क्रीन भी पसंद किया गया लेकिन फिर भी इनके प्यार को मुकाम ना मिल सका। बॉयफ्रेंड डे पर चलिए आपको बताते हैं उन जोड़ियों के बारे में।

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Oct 03, 2020

Boyfriend Day 2020

Boyfriend Day 2020

नई दिल्ली | बॉलीवुड में कई बार रील लाइफ एक्टर-एक्ट्रेसेस रीयल लाइफ पाटनर्स बन जाते हैं। हालांकि उनका प्यार मुकाम तक नहीं पहुंच पाया वो अलग बात है। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारें हैं जिन्होंने प्यार तो किया लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही वो रिश्ता टूट गया। 3 अक्टूबर को बॉयफ्रेंड डे होता है जिस मौके पर हम आपको कुछ ऐसे एक्टर्स की प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं जो पूरी नहीं हो पाई।

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान आज भी बैचलर लाइफ जी रहे हैं। उन्होंने आजतक शादी नहीं की। एक वक्त था जब सलमान खान, ऐश्वर्या राय के प्यार में दीवाने थे। फिल्म हम दिल दे चुके सनम के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। ऐश्वर्या के लिए सलमान की दीवानगी इस कदर थी कि वो उनके फिल्म सेट पर पहुंच जाया करते थे। ऐसी खबरें आई थीं कि एक बार सलमान ने ऐश्वर्या की शूटिंग के दौरान हंगामा कर दिया था। वो ऐश्वर्या के लिए बहुत ही पजेसिव थे। जिसके चलते बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। ऐश्वर्या ने बाद में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के प्यार के चर्चे भी बॉलीवुड गलियारों में खूब हुआ करते थे। दोनों की शादी की खबरें भी सामने आने लगी थीं। लेकिन अक्षय ने शादी से पहले शिल्पा के सामने एक शर्त रख दी थी। वो चाहते थे कि उनकी पत्नी फिल्मों में काम ना करें ये बात शिल्पा को मंजूर नहीं थी। जिसके चलते दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली, बाद में शिल्पा शेट्टी ने भी राज कुंद्रा ने विवाह रचा लिया।

करीना कपूर और शाहिद कपूर दोनों की जोड़ी जितनी पर्दे पर पसंद की गई उतना ही लोगों ने उन्हें कपल के रूप में भी पसंद किया। शाहिद और करीना की नजदीकियां साल 2004 में बढ़ी थीं। दोनों ने अपने रिश्ते को किसी से छिपाया नहीं था। लेकिन उनकी सबसे सुपरहिट फिल्म रही जब वी मेट की शूटिंग के दौरान दोनों में दूरियां बढ़ गई थीं। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। करीना ने सैफ अली खान से शादी कर ली वहीं शाहिद ने मीरा राजपूत से विवाह रचा लिया।

बात करें दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की, तो दोनों के प्यार के चर्चे खूब जोरो पर थे। यहां तक कि दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू भी बनवा लिया था। दीपिका और रणबीर की जोड़ी को ऑन-स्क्रीन फैंस आज भी खूब पसंद करते हैं। हालांकि दीपिका ने रणबीर से ब्रेकअप कर लिया था। उनका कहना था कि उस वक्त वो किसी और को भी डेट कर रहे थे। बाद में दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली वहीं रणबीर फिलहाल आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग