तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली आलिया भट्ट-रणबीर कपूर (Alia Bhatt-Ranbir Kapoo) की मल्टीस्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) जल्द ही OTT पर भी रिलीज होने जा रही है। जी हां, ओटीटी पर फिल्म और सीरीज का मजा लूटने वालों के लिए ये एक बड़ी गुड न्यूज है। फिल्म ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म को लोगों का मिक्स रिएक्शन मिल रहा है। ऐसे में जो लोग घर बैठे इस फिल्म का लुफ्त उठाना चाहते हैं ये खबर उन लोगों के लिए है। मिल रही जानकारी के मुताबिक ब्रह्मास्त्र को जल्द ही ओटीटी फ्लेफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।