
Kangna ranaut
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के विरोध के बाद अब कंगना रनौत की आगामी पीरियड ड्राम फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' का भी विरोध हो रहा है। राजस्थान में सर्व ब्राह्मण महासभा ने फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए विरोध करना शुरू कर दिया है। विवाद इतना बढ़ गया है कि ब्राह्मण महासभा ने राजस्थान सरकार को फिल्म की शूटिंग रुकवाने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
निर्माताओं ने कहा, फिल्म बायोपिक नहीं
कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की बॉयोपिक बताई जा रहीं जो भारतीय इतिहास में एक प्रमुख स्वतत्रंता सेनानी है। हालांकि, फिल्ममेकर्स का कहना है कि यह फिल्म झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की बॉयोपिक नहीं है।
मिश्रा ने प्रोड्यूर को लिखा लेटर
बताया जा रहा है कि मिश्रा ने मामले को लेकर फिल्म के प्रोड्यूसर कमल जैन को भी पत्र लिखकर विरोध दर्ज करवाते हुए पूछा कि फिल्म किस किताब के आधार पर बनाई जा रही है। वहीं रानी झांसी और एक अंग्रेज की बीच लव सॉन्ग जैसे दृश्य फिल्म में क्यों फिल्माए जा रहे हैं। लेकिन कमल जैन की तरफ से कोई रिप्लाई नहीं आया है। मिश्रा ने सरकार से मांग की है कि इस तरह कि फिल्म की पूरी जानकारी ली जाए और शूटिंग रोकी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर तीन दिन में सरकार ने उनकी बात नहीं मानी तो वो अपने विरोध को और बढ़ा देंगे। फिल्म की शूटिंग राजस्थान के जयपुर और आमेर में हो चुकी है, लेकिन झूंझुनूं इलाके की शूटिंग अभी बाकी है।
फिल्म की रिलीज डेट टली
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना के ड्रीम प्रोजेक्ट की यह फिल्म अपने निर्धारित समय जून तक रिलीज नहीं हो पाएगी। फिल्म रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर बन रही है, जिसमें कई सारे स्पेशल इफेक्ट्स डाले जा रहे हैं। इन्हें पूरा करने में समय लगेगा, जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दी गई है। अब यह फिल्म जून की जगह अगस्त में रिलीज की जाएगी। हालांकि, फिल्म निमार्ताओं की तरफ से इस बात की कोई घोषणा नहीं की गई है।
Published on:
6 Feb 2018, 5:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.