22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajkumar Kohli Films: इस फिल्म में था ऐसा सीन कि देश की दुल्हनों ने वर्षों तक नहीं किया ये काम

Rajkumar Kohli Films: निर्देशक और निर्माता राजकुमार कोहली का 24 नवंबर को निधन हो गया लेकिन उनकी फिल्मों ने लोगों के दिलों -दिमाग पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। चाहे उनकी फिल्म ‘नागिन’ हो या ‘जानी दुश्मन’ जैसी फैंटेसी फिल्में हों।

2 min read
Google source verification
bride_stopped_wearing_red_pair_after_watching_rajkumar_kohli_film_jani_dushman.jpg

मशहूर निर्देशक राजकुमार कोहली अब हमारे बीच नहीं हैं

Rajkumar Kohli Films: हिंदी सिनेमा के जाने माने फिल्म निर्देशक और निर्माता राजकुमार कोहली का आज यानी 24 नवंबर को निधन हो गया है। 93 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांसे ली और उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वो नहाने गए थे लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आए। जब दरवाजा खोलकर देखा गया तो वो जमीन पर बेहोश पड़े थे, लेकिन अस्पताल जाने से पहले उनका निधन हो गया। राजकुमार कोहली बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर थे उन्होंने कई हिट फिल्में दीं और इन फिल्मों के जरिए कई सुपरस्टार्स फिल्म इंडस्ट्री को मिले।

राजकुमार कोहली की फिल्म आज भी लोग करते पसंद
इतना ही नहीं उनकी फिल्मों ने लोगों के दिलों -दिमाग पर अपनी छाप छोड़ी है। चाहे उनकी फिल्म ‘नागिन’ हो या ‘जानी दुश्मन’ जैसी फैंटेसी फिल्में हों। उनकी कॉमेडी फिल्म ‘नौकर बीवी का’ आज भी लोग पसंद करते हैं। फिल्म ‘नागिन’ की कहानी आज भी लोगों को याद है। फिल्मों के बाद टीवी पर आज भी कोई आइडिया हिट है, वह तो नागिन की कहानियां ही हैं। कोहली कि एक ऐसी फिल्म जो लोगों के दिलों पर गहरा असर किया था वह फिल्म थी ‘जानी दुश्मन’, जो साल 1979 में रिलीज हुई थी।

कोहली की फिल्म ने सचमुच लोगों पर असर किया
इस फिल्म का अलग ही क्रेज था। उस समय फिल्म को देखने के लिए लोगों की थियेटर में गजब की भीड़ थी। यह हिंदी की उन हॉरर फिल्मों में से एक है, जो दर्शकों के दिमाग पर कब्जा कर लिया था। जानी दुश्मन को लेकर सबसे पहले सेंसर बोर्ड ने रोक लगाई थी। उसने फिल्म को सेर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया था। कारण बताया कि इस फिल्म से अंधविश्वास बढ़ेंगे, लेकिन राजकुमार कोहली सेंसर के फैसले के विरुद्ध कोर्ट गए और जीत गए। फिल्म ने सचमुच लोगों पर असर किया।

कहा जाता है कि जानी दुश्मन का असर इतना गहरा था कि फिल्म को देखने के बाद देश के कई गांवों में लोगों ने नई दुल्हन को शादी में लाल जोड़ा पहनाना बंद कर दिया था। दुल्हनों को नारंगी और गुलाबी जोड़े पहनाकर उनकी शादी की गई। इन्हीं जोड़ों में उनकी विदाई हुई। लाल रंग का जोड़ा दुल्हन को न पहनाने का कनेक्शन जानी दुश्मन की कहानी से था। फिल्म ‘जानी दुश्मन’ की कहानी ऐसे पहाड़ी गांव की है, जहां राक्षसनुमा पिशाच रहता है। यह पिशाच लाल जोड़ा पहनकर दुल्हन बनने वाली लड़कियों को उठा लेता है और उनकी हत्या कर देता है।