Sara Ali Khan in Cannes 2023 : कांस 2023 में इस बार एक्ट्रेस सारा अली खान और ईशा गुप्ता ने डेब्यू किया। सारा ने रेड कारपेट पर अपने देसी अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। वहीं ईशा अपने हुस्न से ग्लैमरस का तड़का लगाते दिखीं।
कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 (Cannes 2023) का मंगलवार 16 मई से आगाज हो चुका है। इस फेस्टिवल में देशभर की खास फिल्मों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही कई सेलिब्रिटी अपने अलग अंदाज से रेड कारपेट पर जलवे बिखेरते दिखाई देंगे। इस बार कांस 2023 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने कांस में डेब्यू किया है। जहां उन्होंने अपने देसी अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। सारा ने रेड कारपेट पर अपनी भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते हुए लहंगा कैरी किया था। जिसके बाद फैंस उनकी तारीफे करते नहीं थक रहे हैं।
बता दें कि इस बार कांस फेस्टिवल में कई भारतीय सेलेब्स हिस्सा ले रहे हैं। जहां एक्ट्रेस सारा अली खान का कांस में डेब्यू था तो वहीं ईशा गुप्ता (Esha Gupta) भी इस साल कांस में डेब्यू करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने खूबसूरत व्हाइट गाउन कैरी किया था। उनके लुक ने कईयों की वाहवाही लूटी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस बीच 'केदारनाथ' एक्ट्रेस सारा अली खान काफी एक्साइटेड दिखाई दीं।
सारा ने अपने कांस डेब्यू के लिए इंडियन आउटफिट चुना। इसके लिए एक्ट्रेस ने फैशन डिजाइनर अबु जानी का इवरी क्रीम कलर का लहंगा पहना था। जिसके साथ एक्ट्रेस ने लंबी चुनरी भी कैरी की। इस पूरे लुक में सारा बेहद ही खूबसूरत लगीं। सारा अली खान ने पहली फिल्म स्क्रीनिंग के प्रीमियर में शिरकत की। सारा का डेब्यू के लिए भारतीय लुक को चुनना लोगों को खासा पसंद आ रहा है और वे उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं।
इसके अलावा 'जन्नत 2' एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने इस बार कांस में डेब्यू किया। ईशा ने फ्रंट हाई स्लिट व्हाइट गाउन कैरी किया, जिसमें खूबसूर नेट फ्लॉवर बना हुआ था। इसके अलावा कांस में पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर भी नजर आईं। गौरतलब है कि सारा और ईशा से पहले कांस में ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, उर्वशी रौतेला, अदिति राव हैदरी समेत कई एक्ट्रेसेस रेड कारपेट पर जलवा बिखेर चुकी हैं।