27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandrayaan 2: सेलेब्स ने की इसरो की तारीफ, अमिताभ ने शेयर की ऐसी इंस्पिरेशनल कविता

बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम इंसान 'चंद्रयान 2' ( Chandrayaan 2 ) की लैंडिंग को लेकर काफी एक्साइटेड और खुश था। लेकिन लैंडिंग से पहले चंद्रयान से संपर्क टूटा चुका है पर बॉलीवुड सेलेब्स ने उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं और वह इसरो वैज्ञानिकों को उनकी कामयाबी पर लगातार बधाई दे रहे और उन्हें उन पर गर्व है....    

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Sep 07, 2019

amitabh bachchan

amitabh bachchan

बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम इंसान 'चंद्रयान 2' ( Chandrayaan 2 ) की लैंडिंग को लेकर काफी एक्साइटेड और खुश था। लेकिन लैंडिंग ( Chandrayan2 landing ) से पहले चंद्रयान से संपर्क टूटा चुका है पर बॉलीवुड सेलेब्स ने उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं और वह इसरो वैज्ञानिकों को उनकी कामयाबी पर लगातार बधाई दे रहे और उन्हें उन पर गर्व है। भले ये बहुत बड़ा मिशन फेल हो गया हो, लेकिन इस मिशन के लिए सभी सेलेब्स से लेकर सभी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 'इसरो' ( ISRO ) के वैज्ञानिकों की तारीफ कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स लगातार इसरो ( ISRO Missions ) के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।

मेगास्टार अमिताभ ने कविता के जरिए लिखा
मेगास्टार अमिताभ बच्चने ने अपनी मशहूर फिल्म 'अग्निपथ' की कविता शेयर करते हुए लिखा, 'गर्व कभी हार का सामना नहीं करता...हमारा गर्व, हमारी जीत...आप पर गर्व है इसरो।' साथ ही उन्होंने लिखा, आज नया सूरज निकला है चांद को फिर कभी पकड़ेंगे।

अनुपम खेर
पॉलिटिशियन और अभिनेता अनुपम खेर ने इसरो के प्रयासों की तारीफ में ट्वीट करते हुए लिखा, 'गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले। वेल डन इसरो... हमें आप पर गर्व है।' इतना ही नहीं इसके अलावा अनेक सेलेब्स लेकर पॉलिटिशन और आमजन इसरो की इस कामयाबी पर सोशल मीडिया पर तारीफ करते नहीं थक रहा।

अक्षय कुमार
'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' फेम अक्षय कुमार ने इसरो की कोशिशों की तारीफ करते हुए लिखा, 'एक्सपेरिमेंट के बिना कोई साइंस नहीं होती। कई बार में हम सफल होते हैं और कई बार हम सीखते हैं। इसरो के इन प्रतिभाशाली वैज्ञानिको को सलाम और हमें उम्मीद है कि 'चंद्रयान 2' जल्द ही 'चंद्रयान 3' के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा। हम जल्द वापसी करेंगे।'

शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने इसरो की सराहना करते हुए लिखा, 'कई बार हम जहां पहुंचना चाहते हैं वहां नहीं पहुंच पाते। सबसे जरूरी बात है कि हम लक्ष्य को पाने के लिए निकल पड़े हैं और हमें पूरी उम्मीद और विश्वास है कि हम कर सकते हैं। हमारी वर्तमान स्थिति कभी भी हमारी मंजिल नहीं हो सकती। मंजिल हमेशा समय और विश्वास के साथ मिलती है। आप पर गर्व है इसरो।'

करण जौहर
बॉलीवुड फिल्मों में रोमांस को बेहतरीन तरीके से परोसने वाले प्रोड्यूसर, डायरेक्टर करण जौहर ने 'चंद्रयान 2' पर इसरो की सराहना करते हुए लिखा, 'इसरो की बेहतरीन प्रयासों की सराहना और सैल्यूट करता हूं। वे लगातार जो काम कर रहे हैं उस पर गर्व है... ऐसे देश का हिस्सा होने पर गर्व है जिसके पास इतने जीनियस दिमाग हैं।'

सनी देओल
अभिनेता से राजनेता बने सनी देओल ने ट्वीट कर लिखा, 'कम्यूनिकेशन टूटा है उम्मीद नहीं। हमें आप पर गर्व है इसरो।'

तापसी पन्नू
'मिशन मंगल' फेम तापसी पन्नू ने लिखा, 'मेरा गला रुंध गया और आखों में आंसू आ गए किसी और चीज के लिए नहीं बल्कि यह देखकर कि आपने किस तरह हमारे पूरे देश उम्मीद और आशाओं में एक साथ बांध दिया। जब आप अपनी सबसे लंबी छलांग लाने वाले होते हैं तो कुछ कदम पीछे हटने में कोई बुराई नहीं है। आप हमारे हीरो हैं इसरो।'