7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TGIKS: कपिल शर्मो को कार्तिक आर्यन ने सुनाया थर्ड हैंड कार का दुखड़ा, जानिए कैसे-कैसे हुए परेशान

Kartik Aaryan: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने एक बार थर्ड हैंड कार खरीद ली थी, जानिए उससे कितना हुए परेशान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 20 Jun 2024, 5:14 PM IST

Chandu Champion Star Kartik Aaryan talks about his third-hand car in The Great Indian Kapil Show

TGIKS Kartik Aaryan: कॉमेडी चैट शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (TGIKS) के फिनाले में स्पेशल गेस्ट के तौर पर एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी मम्मी माला तिवारी के साथ पहुंचे। इस दौरान सभी मस्ती करते नजर आए। एक्टर ने अपनी थर्ड-हैंड कार के बारे में एक किस्सा भी सुनाया।

बातचीत के दौरान, कपिल ने मजाकिया अंदाज में कार्तिक से उनकी थर्ड-हैंड कार के बारे में पूछा, "कार के पीछे की कहानी क्या है?" इस पर, कार्तिक ने जवाब दिया, "मैंने जिससे यह कार खरीदी थी, उसने इसे सेकंड-हैंड खरीदा था।"

यह भी पढ़ें ‘पुष्पा-2’ की टीम के साथ मिलाया Sunny Deol ने हाथ, अब साउथ में ही होगा धमाका, सबसे बड़ी एक्शन फिल्म

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने कहा, "शुरुआत में मैं रेड कार्पेट और दूसरे इवेंट्स में जाने के लिए रिक्शा से ट्रैवल करता था। किसी तरह, मैंने एक कार खरीदी, लेकिन वह काफी परेशान करती थी, उसका ड्राइवर की सीट का दरवाजा खराब था... वह खुलता नहीं था।''

यह भी पढ़ें Shraddha Kapoor को लाइक करता है ये एक्टर, खुलेआम किया इजहार, अब राहुल मोदी का क्या होगा?

कार ने किया बहुत परेशान

एक्टर ने कहा, ''जब मैं उस कार से इवेंट्स में जाता था, तो वहां ऐसे नौकर होते थे, जिन्हें मुझे दरवाजा खोलने से रोकना पड़ता था क्योंकि मुझे दरवाजा खराब होने के चलते दूसरी तरफ से बाहर निकलना पड़ता था। मैं पीछे की तरफ कूदकर बाहर आता था। मैं उनसे कहता था, 'वह दरवाजा मत खोलना वरना वह टूट जाएगा।' ''

यह भी पढ़ें प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने की ऐसी हरकत, लोगों को होने लगी चिंता, बोले-ऐसा मत करो

कार्तिक के बताया, ''बारिश के दौरान, कार में पानी टपकता था। मुझे बारिश की बूंदों से बचकर गाड़ी चलानी पड़ती थी। यह एक यूनीक परेशानी थी।'' ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का यह एपिसोड शनिवार को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा।

कार्तिक आर्यन की फिल्म

बॉलीवुड की ताजा खबरें यहां पढ़ें- Bollywood News In Hindi

वर्कफ्रंट की बात करें तो, कार्तिक की हाल ही में बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा 'चंदू चैंपियन' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया, जिन्होंने 1970 राष्ट्रमंडल खेलों में और फिर 1972 में जर्मनी में हुए पैरालंपिक में देश का नाम रौशन किया था।