5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhaava: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ की बदली रिलीज डेट, अब 2025 में इस दिन देगी दस्तक

Chhaava Release Date Postponed: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ की रिलीज डेट बदल गई है। फिल्म की टक्कर अब ‘पुष्पा 2’ से नहीं होगी।

2 min read
Google source verification
Chhaava Release Date Postponed

Chhaava Release Date Postponed

Chhaava Release Date Postponed: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की नई फिल्म छावा पर बड़ा अपडेट आया है। फिल्म की रिलीज डेट में फेरबदल किया गया है। जहां, पहले ये फिल्म पुष्पा 2 के साथ रिलीज होनी थी, अब इसको खिसका दिया है। अब छावा के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना होगा। कुछ दिनों पहले ही फिल्म छावा का टीजर रिलीज हुआ था जो लोगों को काफी पसंद आया था। वहीं, विक्की कौशल स्टारर 'छावा' की टक्कर साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) से होनी थी, लेकिन इस क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने फिल्म 'छावा' की नई रिलीज डेट चुन ली है। आइए जानते हैं फिल्म 'छावा' कब और किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी?

फिल्म छावा की बदली रिलीज डेट (Chhaava Release Date Postponed)

विक्की कौशल की फिल्म छावा पर अपडेट फेमस ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दिया है। उन्होंने अपने X अकाउंट पर विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' की नई रिलीज डेट की जानकारी शेयर की है। उसमें उन्होंने छावा का एक पोस्टर रिलीज करते हुए बताया कि यह फिल्म अब अगले साल 14 फरवरी 2025 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। मेकर्स ने यह हफ्ता इसलिए चुना है क्योंकि 19 फरवरी के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। इस फिल्म में विक्की कौशल को छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के रोल में बड़े परदे पर देखा जाएगा।

यह भी पढ़ें : ऐश्वर्या राय ने हटाया ‘बच्चन’ सरनेम? इवेंट के इस Video से सोशल मीडिया पर बवाल

विक्की कौशल के पास हैं कई बड़े प्रोजेक्ट (Vicky Kaushal New Movie)

फिल्म छावा को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में इनके अलावा अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान के बैनर तले किया जा रहा है। 'छावा' के अलावा विक्की कौशल संजय लीला भंसाली की नई फिल्म लव एंड वॉर में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में विक्की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। साथ ही विक्की कौशल फिल्म 'महाअवतार' में परशुराम के रोल में भी दिखाई देंगे।