
Chhaava Vs Mere Husband Ki Biwi box office collection
Chhaava Vs Mere Husband Ki Biwi: इस वक्त सिनेमाघरों में दो फिल्में चल रही हैं, जिनपर दर्शकों की निगाहें टिकी हुई हैं। एक ओर विक्की कौशल की फिल्म छावा है और दूसरी ओर अर्जुन कपूर की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी। इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन काफी चर्चा में है।
इन्होंने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया और कौन-किस पर भारी पड़ा, चलिए आपको बताते हैं।
छावा को रिलीज हुए 12 दिन पूरे हो चुके हैं। 12वें दिन इसने 18 करोड़ रुपये कमाए। इसकी कुल कमाई (इंडियन बॉक्स ऑफिस) 363.25 करोड़ रुपये हो गई है। छावा के पहले वीकेंड का कलेक्शन 219.25 करोड़ रुपये था।
छावा में विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की बायोपिक है। डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने इसे 130 करोड़ के बजट में तैयार किया है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि शिवरात्री की छुट्टी के साथ इस फिल्म की कमाई में और उछाल आने की संभावना है।
मेरे हसबैंड की बीवी को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। इसने पांचवे दिन 58 लाख रुपये कमाए। इसकी कुल कमाई (इंडियन बॉक्स ऑफिस) करीब 5.6 करोड़ रुपये हो गई है।
| पहला दिन | 1.50 करोड़ रुपये |
| दूसरा दिन | 1.70 करोड़ रुपये |
| तीसरा दिन | 1.11 करोड़ रुपये |
| चौथा दिन | 51 लाख रुपये |
| पांचवा दिन | 58 लाख रुपये |
मेरे हसबैंड की बीवी में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह ने काम किया है। फिल्म की शुरुआती दिनों में ही कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। दर्शकों की प्रतिक्रिया भी इस फिल्म के लिए मिलीजुली रही है और फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा।
दोनों फिल्मों के कलेक्शन के आंकड़ों से साफ है कि विक्की कौशल की छावा ने रिलीज के पहले सप्ताह में शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि मेरे हसबैंड की बीवी की स्थिति केवल 5 दिन में ही खस्ता नजर आ रही है। दर्शकों और ट्रेड एनालिस्ट्स दोनों का मानना है कि छावा शिवरात्री की छुट्टी के दौरान और अच्छी कमाई कर सकती है, जबकि मेरे हसबैंड की बीवी को अपनी मार्केटिंग और दर्शकों से जुड़ाव में सुधार की जरूरत है।
Published on:
26 Feb 2025 09:07 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
