7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aamir Khan की फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ में ‘छोटू’ का किरदार निभा रहा यह बच्चा अब हो गया हैं इतना बड़ा, बॉडी में देता हैं सलमान को टक्कर

फ़िल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ में छोटू यानी की आमिर ख़ान का साथी बना वह छोटा सा बच्चा 'छोटू' जिसका नाम फ़िल्म में रजनीकांत था। उनकी लेटेस्ट तस्वीर देखकर उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया हैं। चलिए जानते हैं ‘राजा हिंदुस्तानी’ में रजनीकांत का किरदार के साथ एक्टर ने निभाया था।

2 min read
Google source verification

image

Manisha Verma

Apr 10, 2022

'Chhotu' of Raja Hindustani aamir khan film is now so big watch pic

'Chhotu' of Raja Hindustani aamir khan film is now so big watch pic

बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान अक्सर अपनी फ़िल्मों को लेकर सुर्ख़ीयों में बने रहते हैं। उनकी फ़िल्में अक्सर सुपरहिट साबित होती हैं। आमिर ख़ान ने भले ही कई शानदार फ़िल्में दी हो लेकिन फ़िलहाल कुछ सालों से वह फ़िल्मों से दूर हैं। आमिर खान की हर एक फ़िल्मों को देखना दर्शक काफ़ी ज़्यादा पसंद करते हैं।

आज हम इसे स्टोरी में आमिर ख़ान की एक पॉपुलर फ़िल्म के बारे में बात करने वाले हैं। हम फ़िल्म राजा हिंदुस्तानी की बात कर रहे हैं। यह फ़िल्म दर्शकों को काफ़ी ज़्यादा पसंद आयी थी इस फ़िल्म में आमिर ख़ान के साथ करिश्मा कपूर थी। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर सुपरहिट कमाई की थी।

आमिर ख़ान की यह फ़िल्म 15 नवंबर साल 1996 में रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म में आमिर ख़ान और करिश्मा कपूर के अदाकारी को दर्शकों की ओर से काफ़ी ज़्यादा पसंद किया गया था। दोनों की केमिस्ट्री भी काफ़ी शानदार नज़र आई थी। इस फ़िल्म के हर एक गाने सुपरहिट साबित हुए थे। इस फ़िल्म के गाने उस ज़माने में सभी की ज़ुबान पर रहते थे।

राजा हिंदुस्तानी में रजनीकांत यानी कि आमिर ख़ान का साथी बना छोटू जिसका नाम फ़िल्म में रजनीकांत था। क्या आप जानते हैं वो छोटा सा बच्चा कौन हैं। इस छोटे से बच्चे का किरदार बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू ने निभाया था। फ़िल्म राजा हिंदुस्तानी में छोटो यानी रजनीकांत का किरदार चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में कुणाल खेमू ने ही बेहद शानदार तरीक़े से निभाया था।

चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में कुणाल को बेहद पसंद किया गया था। इस फ़िल्म से उन्हें काफ़ी ज़्यादा पॉपुलैरिटी और लोकप्रियता हासिल हुई थी। लेकिन उनकी बचपन की तस्वीर और अभी की तस्वीर में देखकर उन्हें पहुँचाना काफ़ी ज़्यादा मुश्किल हो जाता हैं। पतले दुबले से कुनाल अब काफ़ी बड़े और काफ़ी ज़्यादा हैंडसम हो गए हैं।

कुणाल खेमू की फ़िल्मी करियर की बात करें तो इन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में साल 1993 में महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फ़िल्म सर से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद कुणाल काफ़ी फ़िल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नज़र आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें- केवल इंडियन लुक में ही नहीं बल्कि बिकनी में भी किसी जलपरी से कम नही लगती Alia Bhatt