
एक्टर चंकी पांडे की बेटी अभिनेत्री अनन्या पांडे ने बेहद कम समय में बॉलीवुड में अपनी अच्छी जगह बना ली हैं। ख़ास तौर पर फ़िल्म ‘गहराईयां’ उनकी लाइफ़ का सबसे बेहतर फ़िल्म होने वाला हैं। रिश्तों की उलझे हुए तानेबाने पर बनी फ़िल्म दीपिका पादुकोन सिद्धार्थ चतुर्वेदी जैसे सितारों से सजी हैं।यह फिल्म आज यानी 11 फरवरी को रिलीज होने वाली हैं।
अनन्या पांडे के साथ ही इस फ़िल्म में धैर्य करवा भी दिखेंगे। बात अगर अनन्या पांडे की करें तो फ़िल्म के अलावा वह अपने लुक को भी लेकर काफ़ी ज़्यादा सुर्ख़ीयों में दिख रहे हैं। उन्होंने अन्नया पांडे के पिता चंकी पांडे और भावना पांडे ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात की हैं। चलिए जानते चंकी पांडे अपनी बेटियों के लिए कैसा दामाद ढूंढ रहे हैं।
इस इंटरव्यू के दौरान चंकी पांडे ने इस बात का ख़ुलासा किया है कि- उनकी बेटियों को झेलना इतना आसान नहीं हैं। उनका कहना है कि- मैंने अपनी बेटियों को पूरी ज़िंदगी हैंडल किया है मुझे पता है कि वह काफ़ी ज़्यादा शरारती है मुझे बुरा उन लड़कों के लिए लगेगा जो उनसे शादी करेंगे। इतना ही नहीं चंकी पांडे के मुताबिक़ उनकी बेटियां शादी में विश्वास करती है क्योंकि उन्होंने हमेशा अपने आस पास ऐसे रिश्ते देखे हैं जो हमेशा प्यार से भरे हैं।
अनन्या पांडे की फ़िल्म गहराइयां आज यानी 11 फ़रवरी को रिलीज़ होने वाली हैं। यह फ़िल्म OTT प्लैटफ़ॉर्म पर रिलीज़ होगी। अनन्या पांडे का किरदार काफ़ी ज़्यादा दमदार होने वाला हैं। इस फ़िल्म के डायरेक्टर शकुन बत्रा हैं। इसके अलावा भी अनन्या पांडे फ़िल्म लाइगर में नज़र आने वाली हैं।
Updated on:
11 Feb 2022, 11:58 AM IST
Published on:
11 Feb 2022, 11:47 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.