30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने आइसोलेशन में टाइम पास करने की बताई जबरदस्त ट्रिक, वीडियो वायरल

आइसोलेशन में रह रहे लोगों के लिए सुनील ग्रोवर ( Sunil Grover ) ने बनाई वीडियो वीडियो में बताया कैसे घर पर रहकर करें टाइम पास सोशल मीडिया पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी पसंद आ रही है वीडियो

2 min read
Google source verification

image

Shweta Dhobhal

Mar 24, 2020

सुनील ग्रोवर आइसोलेशन वालों के लिए बनाया वीडियो

सुनील ग्रोवर आइसोलेशन वालों के लिए बनाया वीडियो

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( Coronavirus ) के कहर से बचने के लिए आम जनता से लेकर बड़े-बड़े स्टार्स घरों में कैद हो चुके हैं। घरों में बैठें लोग किसी ना किसी तरह घरों में अपना टाइम पास कर रहे हैं। इसी बीच टीवी के हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर ( Sunil Grover ) एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में सुनील घर बैठे तमाम लोगों को बता रहें है कि वो अपना टाइम कैसे सही जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। उनकी इस वीडियो में उनका माजकिया अंदाज साफ दिखाई दे रहा है।

सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर अपने इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो में दो थालियां है जिसमें एक दाल और एक में चावल में है। सुनील पहले दाल और चावल को एक-दूसरे को साथ मिलाते हैं फिर तसल्ली से दाल ऐर चावल के दानों को चुनकर अलग-अलग करते हैं। वीडियो के कैप्शन को अगर आप देखें तो उन्होंने लिखा है- ‘रिपीट करते रहें, मैं सुबह से तीन बार सॉल्व कर चुका हूं। घर में रहिए, सुरक्षित रहिए।‘ उनका ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स सुनील की इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं। फैंस भी उन्हें कमेंट कर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बता दें 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान भी सुनील ग्रोवर ने शंख बजा कर उन सभी लोगों को शुक्रिया कहा था जो इस समय सबकी मदद में जुटे हुए हैं। कोरोनावायरस के चलते देश के कई राज्यों में लॉक डॉउन घोषित कर दिया गया है। जनता को घरों में रहने की सख्त हिदायत दी गई है। बता दें कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में भी इसकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिसेक मद्देनज़र महाराष्ट्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Story Loader