26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘लोकसभा चुनाव 2024’ से ठीक पहले ‘Article 370’ मूवी रिलीज होने के क्या है मायने?

Yami Gautam film Article 370: ‘आर्टिकल 370’ मूवी ‘लोकसभा चुनाव 2024’ से ठीक पहले क्यों रिलीज की जा रही है? इसके पीछे कोई राज तो नहीं! मूवी में क्या है खास बात आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Feb 13, 2024

yami_gautam_movie_article_370.jpg

Yami Gautam film Article 370

Yami Gautam film Article 370: ‘लोकसभा चुनाव 2024’ के लिए लगभग सभी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। हवा का रुख किस तरफ करवट लेगा ये बाद की बात है। आमतौर पर देश में हर हफ्ते शुक्रवार को कई मूवी रिलीज होती हैं। इसमें से कुछ सुपरहिट होती हैं तो कुछ फ्लॉप। मूवी रिलीज डेट को लेकर अक्सर मारामारी होती है। कई बार तो बड़े एक्टर्स एक ही डेट पर मूवी रिलीज करने की जिद पर अड़ जाते हैं। ऐसे में मूवी क्लैश हो जाती है। पिक्चर (मूवी) समाज का आईना होती हैं। आज हम ऐसी ही एक यूनिक मूवी ‘आर्टिकल 370’ पर बात करने वाले हैं। यह मूवी इलेक्शन से ठीक पहले क्यों रिलीज की जा रही है? इसके पीछे कोई राज तो नहीं! हम सब कुछ बताने वाले हैं।

‘आर्टिकल 370’ मूवी की खास बात
‘आर्टिकल 370’ का ट्रेलर 8 फरवरी 2024 (गुरुवार) को रिलीज कर दिया गया था। इस (Article 370) मूवी में बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) लीड रोल में नजर आएंगी। मूवी सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें कश्मीरी पंडितों के साथ बर्बरता और प्रताड़ना की परिदृय दिखाए गए हैं। फिल्म में ‘एक संविधान एक देश’ की अवधारणा व्यक्त की गयी है। अलगाववादी नेता से लेकर दिल्ली में राजनीतिक हलचल की कहानी दिखाई गई है।

फिल्म में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) का अहम किरदार भी दिखाया गया है। पुलवामा अटैक के बाद की सारी स्थिति को कैसे पीएम ने संभाला? उसके लिए क्या कदम उठाए? उनके संबोधन से लेकर हर चीज को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म में एक्टर अरुण गोविल पीएम मोदी (PM Modi) के किरदार में नजर आएंगे। यह मूवी 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: “तेरी चड्डी नहीं उतारी ना तो मेरा नाम आदित्य नारायण नहीं” वाला वीडियो फिर हुआ वायरल

मूवी इलेक्शन से ठीक पहले क्यों रिलीज की जा रही है?
जैसा की हमने बताया देश में हर हफ्ते शुक्रवार को कई मूवी वर्ल्ड-वाइड रिलीज होती है। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले ने 23 फरवरी की डेट फिक्स की है। 14 फरवरी 2019 को वैलेंटाइन डे के दिन CRPF के 40 जवान बम ब्लास्ट में शहीद हो गए थे। पीएम मोदी ने इसके बाद बदला लेने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद 26 फरवरी की रात भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक कर दी थी। ऐसे में या तो ये हो सकता है कि मूवी इस डेट पर रिलीज करके डायरेक्टर लोगों को कनेक्ट करना चाहते हैं। दूसरा वजह यह हो सकता है जैसा की आमतौर पर मूवी रिलीज की जाती है। वहीं कुछ लोगों का यह भी मानना है, इलेक्शन (Lok Sabha Election 2024) से ठीक पहले इस टाइप की मूवी रिलीज करा कर तथाकथित पार्टी अपनी तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहती है।