नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ का आज 33वां जन्मदिन है। नेहा कक्कड़ अपनी शानदार आवाज़ के लिए इंडस्ट्री में जानी जाती हैं। सभी जानते हैं कि कड़ी मेहनत के बाद ही नेहा कक्कड़ ने मुकाम हासिल किया है। एक वक्त था जब नेहा और उनके भाई-बहन जगारण में गाना गाकर अपने घर का गुज़रा किया करते थे। इन दिनों को याद कर नेहा को अक्सर शो के स्टेज पर इमोशनल होते हुए भी देखा गया है। नेहा आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं। वहीं एक बार नेहा संग रियलिटी शो में एक शख्स ने बदतमीजी कर दी थी। जिसे देख सभी हैरान हो गए थे।