15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओटीटी के साथ सिनेमाघर में भी नजर आएगी वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर वन

ओटीटी के साथ सिनेमा घर में भी नजर आएगी वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर वन

less than 1 minute read
Google source verification
वरुण धवन और सारा अली खान

वरुण धवन और सारा अली खान

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री सारा अली खान स्टारर फिल्म कुली नंबर वन ओटीटी प्लेटफार्म के साथी सिनेमाघर में भी नजर आएगी। चूंकि निर्देशक डेविड धवन आम दर्शकों को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म को सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में रिलीज कराना चाहते हैं।

फ़िल्म कुली नंबर वन को डेविड धवन ने निर्देशित किया है। उन्होंने इसी नाम से 1995 में गोविंदा और करिश्मा कपूर को लेकर फिल्म बनाई थी और इस फिल्म का रीमेक भी उन्होंने बनाया है। क्योंकि कोरोना वायरस के कारण कई फिल्म निर्माताओं ने अपनी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफार्म पर देने का निर्णय लिया है। क्योंकि मल्टीप्लेक्स तो किसी तरह टिके हुए हैं लेकिन कई सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों का अब तक ताला ही नहीं खुला है। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म देखने की सुविधा बहुत ही कम लोगों के पास है। ऐसे में डेविड चाहते हैं कि उनकी फिल्म ओटीटी के साथ सिनेमाघरों में भी रिलीज हो, इससे फिल्म की पहुंच ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक हो जाएगी और जिसे जहां देखना है वहां देख सकेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग