script

coronavirus:मुरादाबाद में हुए हमले को लेकर सलमान के बाद अब अनुपम खेर ने भी लगाई फटकार,कही ये बात

Published: Apr 17, 2020 08:28:06 am

Submitted by:

Pratibha Tripathi

सलमान खान ने वीडियो जारी कर कही बड़ी बात
अनुपम खेर ने भी ट्वीट कर लगाई फटकार

final.jpg

नई दिल्ली। एक ओर जंहा कोरोनावायरस की लंबी लड़ाई में लोगो से साथ मिलकर इस जंग की जीतने की गुहार लगाई जा रही है तो वहीं कुछ तत्वों के कारण यह बीमारी और घातक रूप लेती जा रही है। जिनके चलते आने वाले में समय में भारत की स्थिति चिंताजनक भी हो सकती है।

https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

अभी हाल ही में ऐसा ही कुछ नजारा मुरादाबाद में देखने को मिला। जहां पर एक इलाके में कोरोना वायरस जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस की टीम पंहुची। वंहा के लोगों ने इस पर साथ देने के वजाय सीधे जानलेवा हमला बोल दिया, और टीम पर लोगों ने पथराव किया। साथ ही पुलिस की गाड़ी और एंबुलेंस के साथ तोड़-फोड़ भी की।
इस हादसे से ना जाने कितने पुलिस कर्मी और डॉक्टर्स घायल भी हो गए। घटना सामने आते ही हर किसी ने इसकी निंदा की। वही बॉलीवुड में भी इस हमले की आचोलना की जा रही है।

https://twitter.com/hashtag/IndiaFightsCorona?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

अभिनेता सलमान खान ने एक वीडियो जारी कर इस हादसे की घोर निंदा की है। और लोगों को ऐसा ना करने की अपील कर रहे है। सलमान खान के बाद अब दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अनुपम खेर ने मुरादाबाद में डॉक्टर और पुलिसकर्मियों में पर हुए हमले पर सोशल मीडिया पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने इस मामले में चुप रहने वालों के लिए तकलीफदेह बताया है। इस घटना के बारे में जिक्र करते हुए अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, ‘डॉक्टर्स पर कुछ लोगों को हमला करते हुए देखता हूं तो अफसोस भी होता है और बेहद गुस्सा भी आता है। जो हमारी जान बचाता है हम उसकी जान के दुश्मन कैसे हो सकते हैं।

अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, ‘मुरादाबाद के डॉक्टर का खून से सना चेहरा देखकर बहुत तकलीफ हुई। उससे भी ज़्यादा तकलीफदेह है कुछ खास लोगों की खामोशी!’ सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ अनुपम खेर का भी यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी कहा था कि-“अब असल जिंदगी का बिग बॉस शुरू हो गया है। जब शुरुआत में कोरोना हमारे देश में आया था तो नॉर्मल फ्लू की तरह लगा था लेकिन लॉकडाउन के बाद स्थिति गंभीर हो गई। पुलिस और डॉक्टर्स पर हमले करने वालों पर सलमान खान ने फटकार लगाते हुए कहा कि, डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मी आपके चेकअप के लिए आ रहे हैं आप उनपर पत्थर बरसा रहे हैं”।
बता दे कि अभी हाल ही में मुरादाबाद के हॉटस्पॉट इलाके नवाबपुरा में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ था जिसमें से 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सात महिलाएं शामिल हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो