
‘क्रू’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू स्टारर ‘क्रू’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। ये तीनों हसीनाएं इस फिल्म में खूब धमाल मचाती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म ने बड़े पर्दे पर बेहतरीन ओपनिंग करी, मगर वीकडेज में कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है।
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'क्रू' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में ₹ 43.76 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करी है। हालांकि, हर दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। अब फिल्म के दूसरे वीकेंड में एंट्री से उम्मीदें लगाई जा रही हैं।
Sacnilk बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों का हिसाब-किताब रखती है, जिसके अनुसार फिल्म 'क्रू' का 8वें दिन का कलेक्शन सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को फिल्म ₹ 0.33 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। जिसके साथ फिल्म की कुल कमाई ₹ 44.09 करोड़ तक पहुंचने की संभावनाएं हैं।
Published on:
05 Apr 2024 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
