26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैंने प्यार किया’ की भाग्यश्री का किरदार निभाना चाहती है डेजी शाह

हेट स्टोरी 3 की बोल्ड एक्ट्रेस डेजी शाह सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री वाला किरदार निभाना चाहती है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Divya Singhal

•

Updated: 1 Dec 2015, 12:49 PM IST

Daisy Shah

Daisy Shah

मुंबई। एरोटिक-थ्रिलर फिल्म हेट स्टोरी 3 की बोल्ड एक्ट्रेस डेजी शाह सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री वाला किरदार निभाना चाहती है। डेजी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म जय हो से सलमान खान के अपोजिट की थी।

अब डेजी की फिल्म हेट स्टोरी 3 रिलीज होने वाली है। डेजी ने बताया कि फिल्म मैंने प्यार किया में भाग्यश्री का निभाया गया किरदार उन्हें बेहद पसंद है और वह उसे निभाना चाहती है। डेजी ने कहा कि मैं संजय लीला भंसाली और विशाल भारद्वाज के साथ काम करना चाहती हूं। डेजी ने अपने बॉलीवुड के ड्रीम रोल्स के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं 'मैंने प्यार किया' फिल्म में भाग्यश्री का किरदार निभाना और सलमान से रोमांस करना चाहती हूं।

साथ ही मैं 'चालबाज' फिल्म में श्रीदेवी की भूमिका भी निभाना चाहती हूं। पहले डेजी कोरियोग्राफर थीं। उन्होंने कहा कि वह तीन साल पहले कोरियोग्राफी छोड़ चुकी हैं और अब अभिनय पर ध्यान केन्द्रित कर रही है और इसका आनंद भी ले रही हैं। इस जगह में वह सहज है और अलग-अलग तरह की फिल्में करना चाहती है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग