4 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मीलों का सफर पैदल तय करके हैलेन कैसे बनीं इंडस्ट्री की पहली कैबरे डांसर, रोंगटे खड़े कर देगी कहानी

हेलेन को हिंदी सिनेमा का पहला कैबरे डांसर माना जाता है। हेलेन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ग्रुप डांसर के रूप में की। वो फिल्मों में कोरस में डांस किया करती थीं। फिल्म हावड़ा ब्रिज के गाने ‘मेरा नाम चिन चिन चू’ से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई।

2 min read
Google source verification
helen.jpg

HELEN

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी डांसिग स्टार्स की बात आती है तो हेलेन का नाम उस लिस्ट में जरूर शामिल होता है। हेलेन सिर्फ एक काबिल डांसर ही नहीं बल्कि अपने दौर की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस भी रही हैं, लेकिन उनके लिए ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। हेलेन का पूरा नाम हेलेन रिचर्डसन था और वो म्यांमार में पैदा हुई थीं, लेकिन दूसरे विश्व युद्ध के समय जब जापानी सेना ने बर्मा पर बमबारी शुरू की तो उनका परिवार जंगल के रास्ते से होकर भारत आ गया।

हेलेन के परिवार के लिए वो पैदल यात्रा आसान नहीं थी और भारत आते ही उनके भाई ने दम तोड़ दिया। इस बात का खुलासा खुद हेलेन ने किया था। उन्होंने बताया था कि हम बर्मा के रिफ्यूजी थे। दूसरे विश्व युद्ध के समय हम जंगलों के रास्ते चलकर भारत आ रहे थे। मेरे साथ मैं, मेरी मां और मेरा भाई था। हम जब कोलकाता पहुंचे तो मैंने अपने भाई को खो दिया। उसे स्मॉल पॉक्स हो गया था और वो मर गया।’

हेलेन को हिंदी सिनेमा का पहला कैबरे डांसर माना जाता है। हेलेन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ग्रुप डांसर के रूप में की। वो फिल्मों में कोरस में डांस किया करती थीं। फिल्म हावड़ा ब्रिज के गाने ‘मेरा नाम चिन चिन चू’ से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई।

इस बारे में हेलेन ने एक किस्सा सुनाया था कि इस गाने से लोगों के बीच वो इतनी लोकप्रिय हुईं कि ट्रैफिक सिग्नल पर लोगों ने उन्हें घेर लिया था। हेलेन ने बताया था, ‘मेरी मां ट्रैफिक सिग्नल पर लोगों की भीड़ देखकर इतनी खुश हो गईं थी।

यह भी पढ़ेंः रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड को देते थे ऐसे गिफ्ट, बहन रिद्धिमा का हो गया था बुरा हाल

सलमान खान के पिता सलीम खान की शादी सलमा से हुई थी लेकिन हेलेन को देखकर वो उन पर फिदा हो गए और दोनों रिलेशनशिप में रहने लगे। साल 1980 में दोनों ने शादी भी कर ली थी। हेलेन ने शोले, डॉन, तीसरी मंजिल जैसे फिल्मों में डांस किया जो सुपरहिट रहा। फिल्मों में काम करने के दौरान ही हेलेन को शादीशुदा सलीम खान से प्यार हुआ।

यह भी पढ़ेंः चाय पीते-पीते बॉबी देओल को हो गया था प्यार, पिता धर्मेंद्र ने तुरंत करा दी थी शादी