1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिक्किम की रानी से मशहूर विलेन डैनी डेन्जोंगपा ने की थी शादी, पत्नी है बेटी से भी ज़्यादा ख़ूबसूरत

बॉलीवुड के मशहूर विलेन डैनी को कौन नहीं जानता. विलेन की भूमिका से डैनी ने जो पहचान बनाई है वह सराहनीय है। पर्दे पर विलेन की भूमिका निभाने वाले डैनी ने सिक्किम की राजकुमारी संग साल 1990 में विवाह बंधन में बंधे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 23 Feb 2022, 7:36 PM IST

danny denzongpa

हिंदी सिनेमा के मशहूर खलनायकों में डैनी डेन्जोंगपा (Danny Denzongpa) की गिनती भी होती है। डैनी डेन्जोंगपा (Danny Denzongpa) अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ ही अपनी रौबदार आवाज के लिए भी जाने जाते हैं। डैनी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी है। 73 साल के हो चुके डैनी का जन्म 25 फरवरी, 1948 को सिक्किम के गंगटोक में हुआ था। डैनी का असली नाम शेरिंग फिंसो डेंग्जोंग्पा है। हालांकि यह नाम उच्चारण करना थोड़ा मुश्किल हो रहा था। हिंदी सिनेमा में फिर शेरिंग फिंसो डेंग्जोंग्पा, शेरिंग फिंसो डेंग्जोंग्पा के नाम से जाने गए। बताया जाता है कि उन्हें डैनी नाम दिग्गज़ अभिनेत्री जया बच्चन ने दिया था।

दोनों कलाकारों ने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान से साथ में एक्टिंग का कोर्स किया था। डैनी ने बॉलीवुड से पहले नेपाली तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया लेकिन उन्हें पहचान हिंदी सिनेमा से मिली। उन्होंने अपने खलनायकी से लोगों के दिलों में अपने लिए दहशत पैदा कर दिया। लेकिन असल जिंदगी में डैनी काफी शांत स्वभाव के हैं और उनकी जीवन साथी भी कुछ ऐसी ही हैं. यहीं वजह है कि इतने बड़े स्टार की पत्नी होने के बाद भी वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं

डैनी ने सिक्किम की राजकुमारी गावा संग साल 1990 में शादी रचाई। गांव बेहद खूबसूरत दिखती हैं और उन्हें देखकर कोई उनके उम्र का अंदाजा भी नहीं लगा सकता। डैनी की पत्नी खूबसूरती के मामले में किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है पर इसके बावजूद वह कैमरे और लाइम लाइट में रहना पसंद नहीं करती। गावा ने खुद को फिट बनाए रखा हुआ है। डैनी के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम रिनजिंग डेंजोंगपा और बेटी का नाम पेमा डेंजोंगपा है। उनकी बेटी बिल्कुल अपनी मां गांव जैसी दिखती है। डैनी के बेटे भी अपने पिता की तरह फिल्मों में नाम कमाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- इन बॉलीवुड स्टार ने करोड़पति लोगों को रखा है बॉडीगार्ड, कोई 2.7 करोड़ तो कोई लेता है 2 करोड़ सैलरी

आपको बता दें डैनी का सपना इंडियन आर्मी जॉइन करने का था मगर अपनी मां के कहने पर उन्होंने एक्टिंग की ओर अपना रुख कर लिया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में लगभग 200 से ज्यादा फिल्में की हैं, जिनमें से 40 फिल्मों में उन्होंने विलन का ही किरदार निभाया है। इस वजह से उन्हें एक विलन की ही उपाधि मिल गई और उन्हें एक खलनायक के रूप में जाना जाता है। फिल्म 'घातक' में निभाए उनके कात्या के किरदार को लोग आज भी याद करते हैं। फिल्मों के अलावा डैनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहे हैं। एक इंटरव्यू में खुद उन्होंने बताया था कि परवीन बाबी संग चार साल तक उनका रिश्ता चला था। हालांकि रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने सिक्किम की राजकुमारी से शादी कर ली। डैनी अब फिल्मी दुनिया में ज्यादा एक्टिव तो नहीं है मगर कुछ समय पहले वह कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें-जब मां की बात को नजर अंदाज कर ‘मिस्टर इंडिया’ में श्रीदेवी ने ये काम करने का लिया था फैसला