1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन बॉलीवुड स्टार ने करोड़पति लोगों को रखा है बॉडीगार्ड, कोई 2.7 करोड़ तो कोई लेता है 2 करोड़ सैलरी

बॉलीवुड सितारों के बॉडीगार्ड भी इन दिनों खूब चर्चा में रहते हैं, जहां ये बहुत ही कम ही लोग जानते हैं कि इन बॉडीगार्ड की सैलरी करोड़ों में होती है. आइए जानें शाहरुख, सलमान आमिर समेत ये 5 दिग्गज सितारे अपने बॉडीगार्ड को कितनी सैलरी देते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 23 Feb 2022, 3:50 PM IST

salman-srk-aamir-khan.jpg

भारत में बॉलीवुड सितारों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जहां कई बार बॉलीवुड सितारों को उनके फैंस बेहद बुरी तरह से घेर भी लेते हैं। कोई उन्हें एक बार छूना चाहता है तो कोई उनका ऑटोग्राफ लेना चाहता है या उनके साथ सेल्फी खींचना चाहता है। इतने लोगों से अकेले जूझना स्टार्स के बस का नहीं होता। बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा पब्लिक रडार में होते हैं। वह बिना सिक्योरिटी के पब्लिक में नहीं जा सकते इसलिए उन्हें सुरक्षा देने का जिम्मा उनके बॉडीगार्ड्स उठाते हैं जो कि साएं की तरह उन्हें हर दम प्रोटेक्ट करते रहते हैं।

आपको बता दें, बॉलीवुड सितारों की तरह ये बॉडीगार्ड्स भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। यह बॉडीगार्ड्स भीड़भाड़ से लेकर किसी भी इवेंट या फंक्शन में सेलेब्स के साथ रहते हैं ताकि कोई अनहोनी ना हो। वैसे इसके लिए इन बॉडीगार्ड्स को मोटी सैलरी भी मिलती है। आइए जानते हैं किस सेलेब के बॉडीगार्ड को कितनी सैलरी दी जाती है।

सलामन खान के बॉडीगार्ड शेरा

सलमान खान (Salman Khan) के बॉडीगार्ड शेरा (Shera) बॉलीवुड के सबसे चर्चित बॉडीगार्ड हैं. वो सलमान खान को मालिक के नाम से बुलाते हैं। सलमान खान के पास शेरा पिछले 25 साल से काम कर रहे हैं। शेरा, सलमान खान के साथ हमें हर तस्वीर में नजर आते हैं। सलमान खान खुद शेरा को अपने परिवार की तरह रखते हैं। यहां तक कि सलमान खान ने शेरा के कंपनी की यूनीफॉर्म को अपनी फिल्म बॉडीगार्ड में खुद पहना था। शेरा ने अपने एक खास इंटरव्यू में कहा था कि जितना सलमान खान ने मेरे लिए किया है, उतना इस इंडस्ट्री में किसी ने अपने बॉडीगार्ड के लिए नहीं किया होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सलमान खान हर साल शेरा को 2 करोड़ रुपए की सैलरी देते हैं।

शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह

शाहरुख खान( Shahrukh khan) की हिफाजत का जिम्मा उनके बॉडीगार्ड रवि सिंह (Ravi singh) के हाथ में है। वह हमेशा शाहरुख की सुरक्षा में लगे रहते हैं और इसके लिए उन्हें करोड़ों की सैलरी मिलती है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रवि को 2-2.7 करोड़ रुपये सालाना की सैलरी मिलती है।

अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे

अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) की सालों से सुरक्षा कर रहे बॉडीगार्ड का नाम जितेंद्र शिंदे (Jitendra Shinde) है। जितेंद्र शूटिंग से लेकर पब्लिक इवेंट्स पर अमिताभ बच्चन को सिक्योरिटी देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जितेंद्र को सालाना 1.5 करोड़ की सैलरी मिलती है।

अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड श्रेयसे थेले

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के बॉडीगार्ड का नाम श्रेयसे थेले (Shreysay Thele) है लेकिन एक्टर ने उनका नाम राजू रखा है। जहां अक्षय हमेशा राजू के साथ ही नजर आते हैं। राजू, अक्षय कुमार के साथ पिछले 15 साल से काम कर रहे हैं। वो कई बार अक्षय कुमार के बेटे आरव को भी सुरक्षा देते हुए नजर आते हैं। मिड-डे की खबर के अनुसार अक्षय कुमार हर साल राजू को 1.2 करोड़ की सैलरी देते हैं।

यह भी पढ़ें- जब 8 साल छोटे एक्टर के छूते ही जोर-जोर से चिल्लाने लगी थी रेखा, फिर ऐसे दिए इंटीमेट सीन

आमिर खान के बॉडीगार्ड युवराज घोरपड़े

हिंदी सिनेमा में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से लोकप्रिय अभिनेता आमिर खान( Amir khan) के बॉडीगार्ड का नाम युवराज घोरपड़े( Yuvraj Ghorpade) है। आमिर खान को सुरक्षा देने के बदले में युवराज को एक माह के करीब 16.6 लाख रुपये मिलते हैं। इस हिसाब से युवराज साल के 2 करोड़ रुपए कमा लेते हैं।

यह भी पढ़ें-साथ बैठकर कोल्ड ड्रिंक पी रहे ये दोनों बच्चे बन गए हैं फिल्मी सुपर स्टार, पहचानना है चैलेंज