
ranveer singh
नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पसंदीदा कपल में से एक हैं। पर्दे के साथ-साथ असल जिंदगी में दोनों की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं। ये दोनों निजी जिंदगी के साथ प्रोफेशनल लाइफ को एंजॉय करते रहते हैं। इस बीच रणवीर सिंह ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसके बाद उनकी पत्नी यानी दीपिका उन्हें जमकर ट्रोल कर रही हैं।
दरअसल, रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपने कुछ तस्वीरें साझा कीं। इस तस्वीर में रणवीर ने एक ब्लेज़र, चश्मा और एक टोपी पहन रखी थी। ब्लेज़र के अंदर रणवीर ने व्हाइट कलर का शर्ट पहन रखा है जिसका बटन खुला हुआ है और उनकी छाती साफ दिखाई दे रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद दीपिका ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।दीपिका को पति के इस अंदाज पर उनकी खिंचाई करते हुए लिखा, अपनी छाती पर मेरी ब्रोंज़र की बॉटल खत्म करने से पहले क्या तुम्हे मुझसे पूछना नहीं चाहिए था? दीपिका के इस कमेंट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही रणवीर के मजे भी ले रहे हैं।
View this post on InstagramGood times in Glasgow! 😂🤣😅 #83squad @83thefilm 🏏🎥🎞 @deepikapadukone @kabirkhankk
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
वर्क फ्रंट की बात करें ये कपल जल्द ही फिल्म '83' में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे तो वहीं दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभा रही हैं।
Published on:
06 Oct 2019 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
