
3 रोमांटिक फिल्में कर चुके रणवीर-दीपिका अब बनेंगे जानी दुश्मन! शादी के बाद करने जा रहे ये बड़ी फिल्म
बाॅलीवुड के रोमांटिक कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर को जानकर उनके फैंस खुश हो जाएंगे। खबरें थी की Shahrukh Khan फिल्म 'Don 3' में लीड किरदार निभाएंगे। वहीं अब सुनने में आ रहा है की शाहरुख को Ranveer Singh ने रिप्लेस कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स रणवीर सिंह के नाम पर विचार कर रहे हैं। वहीं फीमेल लीड के लिए Deepika Padukone को अप्रोच किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'डॉन 3' के लिए मेकर्स ने दीपिका पादुकोण से बातचीत की है। जाहिर है इस फिल्म में दीपिका, 'डॉन' और 'डॉन 2' वाली प्रियंका चोपड़ा का किरदार निभाएंगी।
वैसे दीपिका के अलावा कैटरीना कैफ के नाम की चर्चा भी जोरों पर है। अगर दीपिका पादुकोण के नाम को फिल्म के लिए फाइनल किया गया तो शादी के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहली बार साथ नजर आएंगे।
बता दें कि आखिरी बार दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में साथ नजर आए थे। यह फिल्म दोनों के कॅरियर की टॅाप फिल्मों में से एक है।
Updated on:
09 Apr 2019 05:07 pm
Published on:
09 Apr 2019 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
